May 20, 2025

Breaking News :
कोरबा: हरदी बाजार में दुर्लभ एशियन पाम सिवेट अपने बच्चों के साथ धान की कोठी में मिली..!CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँवाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.कोरबा:नेशनल हाईवे 130 किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जल्द जारी होंगे बेदखली आदेश पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार की सख्त चेतावनी – जनहित में होगी सख्त कार्यवाहीकटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..कोरबा रलिया मुआवजा मामला:शासकीय भूमि पर बने मकानों का मुआवजा करोड़ो में..? राजस्व विभाग के नोकरशाहो का कारनामा..? एसडीएम सरोज महिलांगे व रोहित सिंह की भूमिका संदेहास्पद..?पोड़ी उपरोड़ा: कलेक्टर के नाक तले तहसीलदार की मनमानी! शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध कब्जा, कार्रवाई शून्यकोरबा:रलिया मुआवजा मामले में करोड़ो का घोटाला..? प्रभावशाली लोगो के मुआवजे पर ब्रेक.? प्रभावितों ने की हड़ताल..

फाजिल्का का नया न्यूज नेटवर्क पंजाब फ़ास्ट न्यूज फाजिल्का प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंदर पाल सिंह  के कर कमलों से लांच

क्षेत्र वासियों को सटीक और सही जानकारी मुहैया करवाना रहेगा मुख्य उद्देश्य: नरेश कामरा

फाज़िलका (पंजाब फ़ास्ट न्यूज़ नेटवर्क )

फाजिल्का वासियों की सेवा में नए वेब चैनल पंजाब फ़ास्ट न्यूज को लांच किया गया है| शनिवार को फाजिल्का प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के मुख्य सेवादार भाई देवेंदर पाल सिंह ने वेबसाइट का लोगो ओपन कर वेबसाइट को लांच किया | उन्होंने वेब चैनल शुरू करने वाले नरेश कमरा व उनकी टीम को बधाई दी और सफलता की शुभ कामनाएं दीं | उन्होंने उम्मीद जताई कि नरेश कमरा जिस तरह पहले साफ सुथरी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं, अब भी वह नए वेब चैनल के जरिये लोगों व शहर की सेवा करेंगे |
वहीं पंजाब फ़ास्ट न्यूज के संचालक नरेश कमरा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेंदर पाल सिंह का आभार प्रकट किया और बताया कि उनके वेब चैनल के साथ ऐप भी लांच की गई है | जो न्यूज़ वेब चैनल पर अपलोड की जाएंगी , वह न्यूज पंजाब फास्ट न्यूज ऐप सबस्क्राइबर्स को सिंगल क्लिक पर उपलब्ध होंगी | उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों को सटीक और सही जानकारी मुहैया करवाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।  इस मौके पर नितिन कटारिया, अमित उबवेजा, नीरज कांत डोडा राजीव कमरा पर्व कमरा भुवनेश कमरा दिवांश कमरा व टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

गतितिविधियां अपलोड करने की शुभ शुरुआत बाबा जी का आशीर्वाद लेकर की गई

फाजिल्का में नए शुरू हुए वेब चैनल पंजाब फास्ट न्यूज के संचालक नरेश कामरा की ओर से चैनल पर गतितिविधियां अपलोड करने की शुभ शुरुआत सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में बाबा जी का आशीर्वाद लेकर की गई | नरेश कामरा ने बाबा जी के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद मांगा और अपनी कलम हमेशा जनहित में ही चलने की कामना की| मंदिर के मुख्य पुजारी कृपा शंकर जी ने तिलक लगाकर कामरा व उनकी टीम को आशीर्वाद दिया वहीं मंदिर के अध्यक्ष आलोक नागपाल ने उन्हें नया वेब चैनल शुरू करने की शुभकामनाएं दीं |

 

 

 

Share.

Leave A Reply