May 20, 2025

Breaking News :
कोरबा: हरदी बाजार में दुर्लभ एशियन पाम सिवेट अपने बच्चों के साथ धान की कोठी में मिली..!CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँवाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.कोरबा:नेशनल हाईवे 130 किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जल्द जारी होंगे बेदखली आदेश पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार की सख्त चेतावनी – जनहित में होगी सख्त कार्यवाहीकटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..कोरबा रलिया मुआवजा मामला:शासकीय भूमि पर बने मकानों का मुआवजा करोड़ो में..? राजस्व विभाग के नोकरशाहो का कारनामा..? एसडीएम सरोज महिलांगे व रोहित सिंह की भूमिका संदेहास्पद..?पोड़ी उपरोड़ा: कलेक्टर के नाक तले तहसीलदार की मनमानी! शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध कब्जा, कार्रवाई शून्यकोरबा:रलिया मुआवजा मामले में करोड़ो का घोटाला..? प्रभावशाली लोगो के मुआवजे पर ब्रेक.? प्रभावितों ने की हड़ताल..

किसान भाई अब सेवा केन्द्रों से भी प्राप्त कर सकते हैं फर्द

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को दी एक और बड़ी सुविधा
फाजिल्का (पंजाब फास्ट न्यूज नेटवर्क ): भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सूबे के किसानों को एक और बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए  जमीन की फर्द लेने की सुविधा सेवा केन्द्रों में भी प्रदान कर दी है। इस बारे में फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर डा. सेनू दुग्गल ने बताया की पहले फर्द लेने की सुविधा केवल फर्द केन्द्रों पर ही थी और यह फर्द केंद्र तहसील या उप तहसील स्तर पर ही थे परंतु सेवा केन्द्रों की संख्या ज्यादा है। यह सेवा केंद्र दूर-दराज के गांवों के लोगों के भी नजदीक स्थित हैं। इसलिए जिले के 21 सेवा केन्द्रों से फर्द लेने की सुविधा शुरू हो गई है। इस तरह अब सरकार की सेवाएं लोगों के घरों के नजदीक उपलब्ध होंगी। वहीं सेवा केन्द्रों के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह ने बताया की सेवा केंद्र से प्रति पेज 25 रुपए की दर से और 20 रुपए की सेवा फीस के साथ फर्द ली जा सकती है। उन्होंने उदाहरण देते बताया कि यदि किसी ने एक पेज की फर्द लेनी है तो कुल 45 रुपए लगेंगे, 2 पेज के लिए 70 रुपए, 3 पेज के लिए 95 रुपए लगेंगे। उन्होंने बताया कि अब एक से अधिक खेवटों की सांझी फर्द भी सेवा केंद्र से ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि सेवा केंद्र शनिवार और रविवार को भी खुले रहते हैं। इस तरह लोग सेवा केंद्र के साथ संबंधित कार्यो के लिए शनिवार और रविवार को भी इन सेवा केन्द्रों पर आ कर सरकारी सेवाएं ले सकते हैं।

Share.

Leave A Reply