May 20, 2025

Breaking News :
कोरबा: हरदी बाजार में दुर्लभ एशियन पाम सिवेट अपने बच्चों के साथ धान की कोठी में मिली..!CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँवाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.कोरबा:नेशनल हाईवे 130 किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जल्द जारी होंगे बेदखली आदेश पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार की सख्त चेतावनी – जनहित में होगी सख्त कार्यवाहीकटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..कोरबा रलिया मुआवजा मामला:शासकीय भूमि पर बने मकानों का मुआवजा करोड़ो में..? राजस्व विभाग के नोकरशाहो का कारनामा..? एसडीएम सरोज महिलांगे व रोहित सिंह की भूमिका संदेहास्पद..?पोड़ी उपरोड़ा: कलेक्टर के नाक तले तहसीलदार की मनमानी! शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध कब्जा, कार्रवाई शून्यकोरबा:रलिया मुआवजा मामले में करोड़ो का घोटाला..? प्रभावशाली लोगो के मुआवजे पर ब्रेक.? प्रभावितों ने की हड़ताल..

शहरवासियों में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का एक सशक्त संदेश दे भगवा यात्रा

हजारों लोगों ने भगवा यात्रा में शामिल होकर बुलंद किया धरम का झंडा

फाजिल्का (पंजाब फास्ट न्यूज नेटवर्क ): फाजिल्का के धार्मिक संगठनों की ओर से हिदू जागरण मंच के बैनर के नीचे रविवार को एक भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। यह भगवा यात्रा हिदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली गई। यात्रा स्थानीय शास्त्री चौक से शुरू हुई भगवा यात्रा बाजारों से होते हुए वापस शास्त्री चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई।
भगवा यात्रा शहरवासियों में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का एक सशक्त संदेश दे गई । यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान संगठनों के सदस्यों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर हिदू नव वर्ष का स्वागत किया। इस दौरान घर-घर भगवा छाएगा, राम राज फिर आएगा के नारों से पूरा आसमान गुंजायमान हो गया। हिदू जागरण मंच के राजेश कुमार ठकराल व निशांत अग्रवाल ने बताया कि भगवा ध्वज हमारी संस्कृति की विशेष पहचान है। भगवा ध्वज हमारे लिए व पूर्ण हिदू समाज के साधु संतो ऋषि मुनियों के लिए सदैव त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। हमारी संस्कृति व हिदू धर्म में जागरूकता लाने के लिए हिदू जागरण मंच फाजिल्का द्वारा यह यात्रा निकाली गई। इस भव्य भगवा यात्रा की शुरुआत शंखनाद से की गई व हिदू संस्कृति की प्रेरणा देने वाली झांकियां भी शामिल यात्रा में शामिल हुई।

इस यात्रा में फाजिल्का के सभी धर्म प्रेमी व धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्य व महिला संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने भारी संख्या में भाग लिया। महिलायें सर पर कलश उठाये हुए चल रही थीं । यह यात्रा फर्श नंबर 14, राजा सिनेमा रोड, बीकानेरी चौक, मदन गोपाल रोड, रैगर चौक, गावड़ी कंडा, बार्डर रोड, ट्रक यूनियन चौक, गांधी चौक, भगवान वाल्मिकी मंदिर, गौशाला रोड, शास्त्री चौक, सराफा बाजार, घंटाघर चौक व मेहरियां बाजार से होते हुए शास्त्री चौक में पहुंची। इस दौरान श्री अग्रवाल आश्रम, गौशाला रोड, बनिया डा कांडा, बार्डर रोड व शहर में अनेक जगहों पर भगवा यात्रा का यात्रिओं में रिफ्रेशमेंट वितरित कर भव्य स्वागत भी किया गया।

Share.

Leave A Reply