May 20, 2025

Breaking News :
कोरबा: हरदी बाजार में दुर्लभ एशियन पाम सिवेट अपने बच्चों के साथ धान की कोठी में मिली..!CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँवाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.कोरबा:नेशनल हाईवे 130 किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जल्द जारी होंगे बेदखली आदेश पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार की सख्त चेतावनी – जनहित में होगी सख्त कार्यवाहीकटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..कोरबा रलिया मुआवजा मामला:शासकीय भूमि पर बने मकानों का मुआवजा करोड़ो में..? राजस्व विभाग के नोकरशाहो का कारनामा..? एसडीएम सरोज महिलांगे व रोहित सिंह की भूमिका संदेहास्पद..?पोड़ी उपरोड़ा: कलेक्टर के नाक तले तहसीलदार की मनमानी! शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध कब्जा, कार्रवाई शून्यकोरबा:रलिया मुआवजा मामले में करोड़ो का घोटाला..? प्रभावशाली लोगो के मुआवजे पर ब्रेक.? प्रभावितों ने की हड़ताल..

पोड़ी उपरोड़ा:गुरुमुड़ा पँचायत से चंद्रपाल सिंह कंवर योग्य प्रत्याशी, ग्रामवासियों का मिल रहा भरपुर समर्थन..

पोड़ी उपरोड़ा/गुरुमुड़ा:-वैसे तो चुनाव के दौरान कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने आतुर होते हैं, लेकिन हर प्रत्याशी जनता के नजर में योग्य नही होता,जनता उसे ही चुनती है जो गाँव का विकास कर जनता के सुख दुख का हिस्सा बनता है।पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत गुरुमुड़ा में वैसे तो सरपँच पद के कई दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं।लेकिन योग्य प्रत्याशी की बात करे तो चंद्रपाल सिंह कंवर का नाम जनता की जुबां पर आ ही जाता है,गाँव की जनता इनको भरपूर समर्थन कर रही है।

चंद्रपाल सिंह कंवर गुरुमुड़ा ग्राम पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और इनका चुनाव चिन्ह गिलास छाप है।इनकी बात करे तो ये पूर्व में सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष रह चुके हैं,वर्तमान में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष व सातगढ़ कंवर समाज इकाई के सदस्य हैं।चंद्रपाल सिंह कंवर शिक्षित ,मिलनसार,कर्मठ व जनता के सुख दुःख के साथी तथा जुझारू प्रत्याशी है।इनके चुनावी मैदान में आने से गांव की जनता को विकास की किरण नजर आई है।पिछले कई सालों से गुरुमुड़ा व आश्रित गाँव डंगनिया विकास के नाम पर काफी पिछड़ा हुआ है यहां मूलभूत जैसी सुविधाएं कोसो दूर तक नजर नहीं आती।ऐसे में चंद्रपाल सिंह कंवर जनता के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।यहां पूर्व सरपंच के कार्यकाल में गाँव विकास करने की बजाय गर्त में समा गया,पूर्व सरपंच ने गाँव मे विकास के नाम पर पूरे पांच साल तक जनता को झुनझुना पकड़ा कर रखा।2025 के पँचायत चुनाव में जनता इनका भारी विरोध कर सकती है।

ग्राम पंचायत गुरु मुड़ा विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है, वही आश्रित ग्राम डंगनिया में तो मूलभूत जैसी सुविधाओ से ग्रामीण वंचित नजर आते हैं।गाँव मे किसी ने भी इन मुद्दों को लेकर आवाज नही उठाई,जिस कारण गाँव विकास के बजाय गर्त में समा गया।चंद्रपाल सिंह कंवर शुरू से ही जनता के हित मे आवाज उठाते आये हैं।इनकी संघर्ष शीलता,नेतृत्व क्षमता तथा समाज कल्याण के लिए समर्पण की भावना इन्हें सरपँच पद के लिए योग्य बनाती है जिस कारण गांव की जनता इनसे प्रभावित है और इनका भरपूर सहयोग कर इन्हें सरपंच चुन सकती है।

पँचायत जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण इस बार चंद्रपाल सिंह कंवर ने खुद कमान अपने हाथों में लेते हुए सरपँच पद की दावेदारी पेश की है।समाज कल्याण व गांव के विकास की भावना रखने वाले चंद्रपाल सिंह कंवर के समर्थन में जनता भरपूर समर्थन कर सरपँच चुनेगी।

Share.

Leave A Reply