May 20, 2025

Breaking News :
कोरबा: हरदी बाजार में दुर्लभ एशियन पाम सिवेट अपने बच्चों के साथ धान की कोठी में मिली..!CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँवाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.कोरबा:नेशनल हाईवे 130 किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जल्द जारी होंगे बेदखली आदेश पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार की सख्त चेतावनी – जनहित में होगी सख्त कार्यवाहीकटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..कोरबा रलिया मुआवजा मामला:शासकीय भूमि पर बने मकानों का मुआवजा करोड़ो में..? राजस्व विभाग के नोकरशाहो का कारनामा..? एसडीएम सरोज महिलांगे व रोहित सिंह की भूमिका संदेहास्पद..?पोड़ी उपरोड़ा: कलेक्टर के नाक तले तहसीलदार की मनमानी! शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध कब्जा, कार्रवाई शून्यकोरबा:रलिया मुआवजा मामले में करोड़ो का घोटाला..? प्रभावशाली लोगो के मुआवजे पर ब्रेक.? प्रभावितों ने की हड़ताल..

कटघोरा:सजंय अग्रवाल बने तीसरी बार पार्षद,वार्ड 09 तिलक नगर से लड़ रहे थे चुनाव..

कटघोरा:नगर पालिका परिषद का हृदय व सर्वश्रेष्ठ वार्ड माना जाने वाला वार्ड 09 तिलक नगर से जनता ने तीसरी बार कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल को पार्षद चुना है।वार्ड में इनकी लोकप्रियता बेहद मशहूर है।ये जनहित जैसे कार्यों के साथ जनता के सुख दुःख से सीधा जुड़े हैं।इन्होंने वार्ड में अनेको विकास कार्य किये हैं जिनसे जनता भलीभांति अवगत है।वही 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में तिलक नगर की जनता ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को दरकिनार कर कांग्रेस पर मुहर लगाई है।जानकारों की माने तो वार्ड 09 के पार्षद संजय अग्रवाल को परास्त करना आसान नही है।इनके आगे प्रतिद्वंद्वीयो का टिक पाना संभव नही है।

बता दे कि वार्ड 09 तिलक नगर के पार्षद संजय अग्रवाल इस बार पुनः चुनाव जीत गए हैं।जनता ने इनका भरपूर समर्थन किया है।ये जीत इनकी तीसरी पारी है।इनकी जीत वार्ड के लिए बड़ी उपलब्धि भी मानी जा सकती है।संजय अग्रवाल वार्ड 09 में आज वो नाम है अगर इनके सामने बड़े से बड़ा प्रतिद्वंद्वी भी खड़ा कर दिया जाए तो इन्हें परास्त करना उनके बस की बात नही है।दरअसल संजय अग्रवाल पिछले 10 सालों से वार्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।इनके कार्यकाल के दौरान जनता को कभी समस्याओं का सामना नही करना पड़ा,ये हमेशा जनता के हित मे कार्य करते नजर आए हैं।फिर चाहे वो वार्ड की समस्या हो या वार्डवासी की,ये सभी मे खरा उतरे हैं।वार्ड की जनता भी इनकी भरसक प्रशंशा करती है।

वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के दबंग दावेदार पवन अग्रवाल से इनका सामना था,पवन अग्रवाल से कटघोरा की जनता भलीभांति अवगत है, इनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओ में होती है।लेकिन ये भी इनके सामने टिक नही पाए और इन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था,2025 के नगरीय निकाय चुनाव में इनका सामना भाजपा प्रत्याशी अर्चना अग्रवाल से था,अर्चना अग्रवाल भी भाजपा की दबंग नेता मानी जाती है।ये पूर्व में वार्ड 04 की पार्षद रह चुकी है, इस दफा सीट नही आने के कारण ये वार्ड 09 से चुनाव लड़ रही थी,यहां इनका सामना सीधे संजय अग्रवाल से था।हालांकि दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही थी,लेकिन यहाँ भी भाजपा प्रत्याशी अर्चना अग्रवाल को हार का सामना करना पड़ा।

 

इसमे कोई दो रॉय नही है कि वार्ड 09 तिलक नगर में संजय अग्रवाल को परास्त करना आसान नही है।इनके आगे बड़े बड़े उम्मीदवार घुटने टेक देते हैं, संजय अग्रवाल के पीछे यहां की जनता का बड़ा समर्थन है।दरअसल संजय अग्रवाल के कार्यो से जनता इस कदर प्रभावित है कि अगर कोई अन्य प्रत्याशी इनके आगे चुनावी मैदान में आया तो उसे मुह की खानी पड़ सकती है, फिर चाहे वो कितना भी विकास की बात कर ले या अन्य कोई प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर ले,वार्ड 09 की जनता संजय अग्रवाल को ही तवज्जो देगी।इस बार पुनः संजय अग्रवाल पार्षद नियुक्त हुए हैं, इनकी जीत से वार्ड में खुशी की लहर है।

Share.

Leave A Reply