May 20, 2025

Breaking News :
कोरबा: हरदी बाजार में दुर्लभ एशियन पाम सिवेट अपने बच्चों के साथ धान की कोठी में मिली..!CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँवाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.कोरबा:नेशनल हाईवे 130 किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जल्द जारी होंगे बेदखली आदेश पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार की सख्त चेतावनी – जनहित में होगी सख्त कार्यवाहीकटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..कोरबा रलिया मुआवजा मामला:शासकीय भूमि पर बने मकानों का मुआवजा करोड़ो में..? राजस्व विभाग के नोकरशाहो का कारनामा..? एसडीएम सरोज महिलांगे व रोहित सिंह की भूमिका संदेहास्पद..?पोड़ी उपरोड़ा: कलेक्टर के नाक तले तहसीलदार की मनमानी! शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध कब्जा, कार्रवाई शून्यकोरबा:रलिया मुआवजा मामले में करोड़ो का घोटाला..? प्रभावशाली लोगो के मुआवजे पर ब्रेक.? प्रभावितों ने की हड़ताल..

कोरबा:पुलिस की बड़ी सफलता – करीब 1 करोड़ का गांजा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर वाहन भी पुलिस ने किया जप्त..

कोरबा/कटघोरा:नशे के कारोबार को लेकर कटघोरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुतर्रा-रापाखर्रा पुल के पास घेराबंदी कर एक आइसर कंटेनर वाहन (क्रमांक DL 1 MA 8287) को रोका, जिसमें 500 किलो गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में नशे के खिलाफ सख्त अभियान के तहत कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बिलासपुर मार्ग से एक कंटेनर वाहन में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन और यातायात एवं साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह, साइबर सेल और पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे 130 पर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

गांजे की खेप और आरोपी की गिरफ्तारी:- जांच के दौरान, देर शाम एक आइसर कंटेनर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम राहुल गुप्ता (निवासी दिल्ली) बताया और कबूल किया कि वह उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के वाराणसी गांजा लेकर जा रहा था। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें ब्राउन टेप से लपेटे गए 100 पैकेट मिले, जिनमें से प्रत्येक का वजन 5 किलोग्राम था। कुल 500 किलो गांजा जब्त किया गया।

कानूनी कार्रवाई:- आरोपी राहुल गुप्ता (उम्र 30 वर्ष, निवासी निगो, थाना छिपरामऊ, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता: E-155/I, इंदर एन्क्लेव फेस-2, निधारी, जिला अमन विहार, उत्तर पश्चिम दिल्ली) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ धारा 20/B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

आगे की जांच:- पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

कोरबा पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ जारी रहेगा, ताकि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

Share.

Leave A Reply