May 20, 2025

Breaking News :
कोरबा: हरदी बाजार में दुर्लभ एशियन पाम सिवेट अपने बच्चों के साथ धान की कोठी में मिली..!CBSE Result 2025: निखिल सोनी ने किया छुरी का नाम रोशन,12 वीं कक्षा में हासिल किए 91.40% अंक, मिल रही ढेरो शुभकामनाएं..CBSE Result 2025: आर्या अग्रवाल ने किया कटघोरा का नाम रोशन,10 वीं (CBSE) कक्षा में हासिल किए 94.40% अंक, मिल रही ढेरो बधाइयाँवाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..दुखद समाचार: कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी का आकस्मिक निधन, कटघोरा में शोक की लहर.कोरबा:नेशनल हाईवे 130 किनारे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, जल्द जारी होंगे बेदखली आदेश पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार की सख्त चेतावनी – जनहित में होगी सख्त कार्यवाहीकटघोरा:अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, चार आरोपी गिरफ्तार, 70 लीटर शराब जप्त व 10 क्विंटल महुआ लाहन किया गया नष्ट..कोरबा रलिया मुआवजा मामला:शासकीय भूमि पर बने मकानों का मुआवजा करोड़ो में..? राजस्व विभाग के नोकरशाहो का कारनामा..? एसडीएम सरोज महिलांगे व रोहित सिंह की भूमिका संदेहास्पद..?पोड़ी उपरोड़ा: कलेक्टर के नाक तले तहसीलदार की मनमानी! शासकीय भूमि पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध कब्जा, कार्रवाई शून्यकोरबा:रलिया मुआवजा मामले में करोड़ो का घोटाला..? प्रभावशाली लोगो के मुआवजे पर ब्रेक.? प्रभावितों ने की हड़ताल..

वाह साहब..! गड्ढा तो खोद दिया,,अब इसे बंद करने की हिमाकत कब करोगे..? नगर पालिका का कारनामा..

कटघोरा:भले नगर पालिका परिषद के अधिकारी व अध्यक्ष बदल गए हैं लेकिन पालिका के काम का तरीका आज भी बदस्तूर जारी है।उनमें कोई खास परिवर्तन नजर नही आता है।पूर्व की भांति वार्डो में गंदगी ,बड़े बड़े गड्ढे कुबदनुमा ब्रेकर आज भी जनता के लिए मुसीबत साबित हैं।खैर ये कोई नई बात नहीं है, खासबात तो ये है कि अगर पालिका कोई सफाई कार्य करती है तो उस कार्य को पूरा करने के बजाय अधूरा छोड़कर जनता को परेशान करने में कोई कसर नही छोड़ती है।वार्ड 09 तिलक नगर में साफ सफाई के खोदा गया गड्ढा जनता के लिए मुसीबत बना हुआ है।

जी हाँ, इसमे कोई दो रॉय नही है कि नगर पालिका परिषद आज भी अपनी दुर्दशा सुधार पाने में विफल है, जिसका जीता जागता उदाहरण है कटघोरा का वार्ड 09 तिलक नगर जहां मोहल्ले के बीचों बीच सड़क को खोदकर नाली सफाई की गई,लेकिन आज 15 दिन हो गए गड्ढा जस का तस है।इस अधूरे साफ सफाई कार्य से वार्डवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वाहनों की आवाजाही किसी खतरे से कम नही है, कई मोटरसाइकिल चालक तो इस गड्डे का शिकार भी हो चुके हैं।अब ऐसे हालात में अगर कोई आपातकालीन स्थिति आ जाये तो उसका दोषी किसे ठहराया जाएगा..? वार्ड की जनता चाहती है कि पालिका अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करें और जनता हित मे कार्य करे , न कि जनता को परेशान करें.?

अब इस गड्ढे को पाटने के लिए नगर पालिका कोई जहमत उठाएगा या मोहल्ले वालों को ही कुछ कदम उठाना पड़ेगा,यह पालिका को तय करना होगा। पालिका को आवश्यकता है कि किसी भी निर्माण कार्य या साफ सफाई के कार्य को अंतिम स्वरूप तक पहुचाये,आधे अधूरे कार्य जनता के लिए मुसीबत साबित होते हैं।अब देखना ये है पालिका इस गड्ढे को कितनी जल्द यथावत करती है।

Share.

Leave A Reply