Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

'चिकित्सा हब' के रूप में उभरता कटघोरा, सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के स्वर्णिम समन्वय से वनांचल को मिली संजीवनी

अनुभवी व सतर्क थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई कानून व्यवस्था, थाने में अनावश्यक जमावड़े पर विराम

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा में 26 नवंबर से सजेगी 'नगर सरकार' की चौपाल: : जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

Shubh Arvind Sharma

Mon, Nov 23, 2026

कटघोरा में 26 नवंबर से सजेगी 'नगर सरकार' की चौपाल: जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट!

कटघोरा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के नागरिकों को अब अपनी बुनियादी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए दफ्तरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। खुद 'नगर सरकार' चलकर जनता की चौखट पर आ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल अब जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ने की कवायद में जुट गए हैं और किसी भी सूरत में वार्डों की समस्याओं से समझौता करने के मूड में नहीं हैं। इसी कड़ी में आगामी 26 नवंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक सभी 15 वार्डों में ‘नगर सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत विशेष चौपाल (शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सीधे नगर अध्यक्ष और पालिका के आला अधिकारियों के सामने वार्डों की जमीनी हकीकत और समस्याओं का पिटारा खुलेगा।

अध्यक्ष की पहल से वार्डवासियों में खुशी, अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल की इस जनहितैषी पहल से पूरे नगर और वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। आम नागरिकों को भरोसा है कि अब उनकी सुनवाई सीधे शीर्ष स्तर पर होगी। इसी उम्मीद के साथ वार्डवासी अपनी व्यक्तिगत और मोहल्ले की बुनियादी समस्याओं की फेहरिस्त तैयार कर अपने वार्ड में चौपाल लगने की बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऑन-द-स्पॉट होगा अधिकांश समस्याओं का निपटारा, गंभीर मुद्दों पर बनेगी ठोस रणनीति

राजनीतिक व प्रशासनिक गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अध्यक्ष श्री जायसवाल के सामने आने वाली अधिकांश समस्याओं का निपटारा चौपाल में ही 'ऑन-द-स्पॉट' कर दिया जाएगा। वहीं, जो गंभीर या बड़े निर्माण कार्यों से जुड़ी समस्याएं सामने आएंगी, उनके स्थायी समाधान के लिए अध्यक्ष द्वारा मौके पर ही विशेष रणनीति तैयार कर समयबद्ध तरीके से उसका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी 15 वार्डों में शिविर की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि आम नागरिक बिना किसी हिचक के अपनी बात प्रशासन के सामने रख सकें।

पार्षदों की सक्रियता और पारदर्शिता का भी होगा 'लिटमस टेस्ट'

यह चौपाल महज सरकारी योजनाओं का शिविर भर नहीं, बल्कि वार्ड पार्षदों के कामकाज का सीधा 'लिटमस टेस्ट' भी साबित होने जा रही है। अक्सर यह शिकायतें सामने आती रही हैं कि जनसमस्याओं को लेकर कई वार्ड पार्षद निष्क्रिय बने रहते हैं, जिससे जनता की आवाज दफ्तरों तक पहुंच ही नहीं पाती। अब जब नगर अध्यक्ष खुद वार्ड की चौपाल में बैठेंगे, तो न केवल पार्षदों की पारदर्शिता और सक्रियता की पोल खुलेगी, बल्कि वार्डों में हो रही अनियमितताएं और उनकी नाकामी भी सीधे जनता के जरिए अध्यक्ष के सामने उजागर होंगी।

पार्षदों की नाकामी उजागर होने पर क्या होगी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया?

यह भी एक अहम मुद्दा बना हुआ है कि यदि चौपाल में किसी वार्ड पार्षद की निष्क्रियता या अनियमितता की शिकायतें सामने आती हैं, तो नगर अध्यक्ष राज जायसवाल का रुख क्या होगा? चूंकि अध्यक्ष खुद समस्याओं से समझौता न करने के मूड में हैं, ऐसे में जनता को पूरी उम्मीद है कि वे अपने ही पार्षदों की नाकामी पर सख्त तेवर दिखाते हुए जवाबदेही तय करेंगे। बहरहाल, इस चौपाल ने निष्क्रिय पार्षदों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं।

किस तरह की समस्याएं आएंगी सामने?

वार्डों में लगने वाली इस चौपाल में स्थानीय स्तर के उन तमाम मुद्दों के गूंजने की उम्मीद है, जिनसे आम जनता रोजाना जूझती है:

• बुनियादी सुविधाएं: वार्डों की खराब सड़कें, जाम पड़ी नालियां, नियमित साफ-सफाई का अभाव और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें।

• पेयजल संकट: कई मोहल्लों में पानी की किल्लत, पाइपलाइन लीकेज और नल कनेक्शन से जुड़ी लंबित शिकायतें।

• योजनाओं का लाभ: नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जुड़वाने, वृद्धावस्था या निराश्रित पेंशन रुकने और प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तों से जुड़े मामले।

• राजस्व व प्रमाण पत्र: नामांतरण, संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और भवन अनुज्ञा से संबंधित प्रकरण।

वार्डवार लगने वाली चौपाल का पूरा कार्यक्रम:

• 26.11.2026 (गुरुवार): वार्ड क्र. 07 – सांस्कृतिक मंच, महेशपुर

• 30.11.2026 (सोमवार): वार्ड क्र. 08 – दुर्गा पंडाल मंच

• 03.12.2026 (गुरुवार): वार्ड क्र. 09 – लक्ष्मी केंवट एवं लक्ष्मी चाल के पास

• 07.12.2026 (सोमवार): वार्ड क्र. 10 – पुरानी बस्ती, चांदनी चौक

• 10.12.2026 (गुरुवार): वार्ड क्र. 11 – आमन हसन अली के घर के पास

• 14.12.2026 (सोमवार): वार्ड क्र. 12 – धर्मशाला स्कूल पारा, जुराली

• 17.12.2026 (गुरुवार): वार्ड क्र. 13 – सांस्कृतिक मंच, पटेलपारा

• 21.12.2026 (सोमवार): वार्ड क्र. 15 – विश्वकर्मा मंच एवं सामुदायिक भवन, बरभांठा के पास

• 24.12.2026 (गुरुवार): वार्ड क्र. 14 – नवधा चौक मंच

• 28.12.2026 (सोमवार): वार्ड क्र. 01 – छिर्रा मंच

• 31.12.2026 (गुरुवार): वार्ड क्र. 02 – सांस्कृतिक मंच, पीपल चौक

• 04.01.2027 (सोमवार): वार्ड क्र. 03 – सांस्कृतिक भवन

• 07.01.2027 (गुरुवार): वार्ड क्र. 04 – बाजार मोहल्ला पौनी पासारी एवं कस्तूरबा आवास के पास

• 11.01.2027 (सोमवार): वार्ड क्र. 05 – सांस्कृतिक मंच, नवागांव

• 14.01.2027 (गुरुवार): वार्ड क्र. 06 – चंपा गली

अध्यक्ष की अपील: जरूरी दस्तावेज लेकर जरूर पहुंचें

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर को न चूकें। अपने वार्ड की तय तारीख पर आवश्यक दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक आदि) के साथ शिविर में पहुंचें और अपनी समस्याओं का सीधा समाधान पाएं।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें