Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा; भाजपा से अध्यक्ष के दावेदारों में मुरली साहू प्रबल दावेदार माने जा रहे..! टिकट मिली तो निश्चित होगी जीत...

Shubh Arvind Sharma

Sun, Jan 19, 2025
कटघोरा; भाजपा से अध्यक्ष के दावेदारों में मुरली साहू प्रबल दावेदार माने जा रहे..! टिकट मिली तो निश्चित होगी जीत... कटघोरा:नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर अध्यक्ष व पार्षद पद के दावेदारों में टिकट के लिए होड़ मची हुई है।सभी अपनी प्रतिभा बताकर पार्टी से टिकट हासिल करने एड़ी चोटी एक करने में लगे हैं।वही पार्टी किसे अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी रण में उतारेगी इस पर सब की नजरें टिकी हुई है।वही देखा जा रहा है कि भाजपा की घोषणा किये बगैर अध्यक्ष पद के लिए मुरली मनोहर साहू का नाम कटघोरा की जनता के जुबा पर देखा जा सकता है।इसमे कोई दो रॉय नही की भाजपा से टिकट पाने की दौड़ में शामिल दावेदारों में मुरली साहू का नाम पहले स्थान पर है। कटघोरा में मुरली मनोहर साहू दावेदार ही नही बल्कि मुरली कटघोरा का एक ब्रांड है जो कटघोरा में ही नही पूरे देश मे अपनी प्रतिष्ठा स्थापित किये हुए हैं।यह कटघोरा के लिए बड़े गौरव की बात है।वही अगर मुरली साहू राजनीति में आकर कटघोरा का विकास कर कटघोरा को नया मुकाम देने की चाह रखते है तो यह कटघोरा के लिए बड़ी बात है।मुरली साहू ने जिस तरह अपने व्यवसाय को निरंतर प्रगति देकर आगे बढ़ाया है वैसे ही इनके राजनीति में आने के बाद इन्होंने राजनीति में भी अपनी अलग पहचान स्थापित की है।मुरली साहू वार्ड 06 राजीव नगर से पार्षद रह चुके हैं।वर्ष 2019 के नगरीय निकाय चुनाव में भी इन्होंने अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा था,जहां इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को जमकर टक्कर दी थी,हालांकि ये चुनाव में जीत हासिल नही कर पाए,लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देने के बाद इनकी राजनीति क्षमता को मजबूती मिली।मुरली साहू कोरबा जिला साहू समाज संघ के जिलाध्यक्ष और सचिव जैसे पदों पर रहकर समाज सेवा में भी सक्रिय रहे हैं। इन्होंने जिस तरह व्यापार में दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की कर प्रतिष्ठा हासिल की है, वैसे ही ये कटघोरा का सर्वांगीण विकास कर कटघोरा की सुंदरता को बढ़ावा देना चाहते हैं।इनकी माने तो कटघोरा का विकास जिस दिशा में होना चाहिए वह कहि नजर नहीं आता है।हालांकि हर बार कटघोरा के विकास के लिए लाखों करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए जाते हैं लेकिन आज भी कटघोरा विकास से कोसो दूर है।जिस दिशा में यहाँ का विकास होना चाहिए उस पर किसी का ध्यानाकर्षण नही है।वार्डो में आज भी जनता मूलभूत जैसी सुविधाओ से वंचित नजर आती है, साफ सफाई के नाम पर गंदगी का आलम पसरा रहता है।आज का युग डिजिटल हो चुका है अगर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई जाए तो कटघोरा के वार्डो की जनता को समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा,बल्कि समस्याओं से निजात मिलेगा। मुरली साहू की सोच व इनका सकारात्मक अनुभव कटघोरा को नई दिशा प्रदान कर सकता है।भाजपा में इनकी सक्रिय भूमिका और एल्डरमैन के रूप में इनके कार्यकाल को पार्टी ने भी महसूस किया है।यही कारण है कि मुरली साहू को अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।मुरली साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा हैं कि अगर पार्टी से चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो कटघोरा के विकास के लिए अपनी पूरी क्षमता लगा देंगे।मुरली साहू लोकप्रिय होने के साथ चुनींदा नेताओं की श्रेणी में शामिल हैं जो वादे करने के बजाय धरातल पर कार्य करने विश्वास रखते हैं।अगर भाजपा इनको मौका देती है कटघोरा की जनता भरपूर रूप से इनका समर्थन करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें