Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

कटघोरा में अमिट मिसाल छोड़ने वाले दबंग थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के सख्त तेवर

RTI के 'दस्तावेजी बम' से उड़ा प्रशासन का सुरक्षा कवच, 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर जारी खेल पर कस रहा कानूनी शिकंजा

कटघोरा नगर पालिका का महा-भंडाफोड़! कागजी दस्तावेजों में उलझी पालिका, पूरी खबर देखने के लिए जुड़े रहें SHARMA NEWS से!

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल’ में प्रख्यात ऑर्थो सर्जन डॉ. ब्रजेश कुमार सिदार की निरंतर सेवा, मरीजों को मिल रहा भरपूर लाभ

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी बधाई, अपराधियों को सख्त चेतावनी के साथ चलाया 'साइबर जागृति अभियान'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: -- सावधान वाहन चालक..!कटघोरा पुलिस है एक्शन मोड पर,,, बिना नंबर प्लेट.. तीन सवारी तथा पटाखा फोड़ने वाले बुलेट चालको की खैर नही...

Shubh Arvind Sharma

Sun, Aug 17, 2025
-- सावधान वाहन चालक..!कटघोरा पुलिस है एक्शन मोड पर,,, बिना नंबर प्लेट.. तीन सवारी तथा पटाखा फोड़ने वाले बुलेट चालको की खैर नही... कोरबा/कटघोरा : शहर में मोटरसाइकिल चालको की लापरवाही व युवाओ की स्टंड बाजी से लगातार घटनाये व हादसे बढ़ गए हैं।लिहाजा ऐसे मामलों को लेकर कटघोरा पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है और ऐसे मामलों पर रोक लगाने पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है।मोटरसाइकिल चालक व युवा यातायात नियमो का पालन कर वाहन ड्राइव करें अन्यथा उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर शनिवार को कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने थाना परिसर के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वाले और बुलेट से पटाखों जैसी आवाज निकालकर अशांति फैलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही की। अभियान के तहत करीब 18 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई खासकर युवाओं के बीच बढ़ती लापरवाहियों और अपराध प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि कई बार अभिभावक भी बच्चों को बिना लाइसेंस और बिना वाहन के कागजात के गाड़ियां चलाने के लिए प्रोत्साहित कर देते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है और यही लापरवाही आगे चलकर अपराध और दुर्घटनाओं को जन्म देती है। उन्होंने साफ कहा कि यह कार्यवाही केवल एक दिन की नहीं रहेगी बल्कि निरंतर अभियान के रूप में आगे भी जारी रहेगी। नगर के कुछ युवाओं ने भी इस कार्यवाही का समर्थन किया और इसे कटघोरा पुलिस की सराहनीय पहल बताया। उनका कहना है कि इस तरह की कार्यवाही से सड़कों पर लापरवाह वाहन चालकों को सबक मिलेगा और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें