Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

सड़क रोककर दबंगई और धमकी का सनसनीखेज आरोप

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: पुलिस पर हमला.! हत्या का प्रयास,,गम्भीर धाराओ के तहत की गई कड़ी कार्यवाही,चार आरोपी गिरफ्तार ..अन्य आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे....

Shubh Arvind Sharma

Mon, Jun 30, 2025
---पुलिस पर हमला.! हत्या का प्रयास,,गम्भीर धाराओ के तहत की गई कड़ी कार्यवाही,चार आरोपी गिरफ्तार ..अन्य आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे.... कोरबा: थाना बांगो क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले की गंभीर घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर क्रमांक 94/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सात गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। घटना का विवरण: दिनांक 29 जून को थाना बांगो में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 50 अनिल कुमार पोर्ते, आरक्षक 298 अभिषेक पांडेय एवं आरक्षक 651 गजेंद्र बिंझवार को ग्राम बगबुड़ा निवासी राजेश सोनी द्वारा चोरी की सूचना दी गई थी। सूचना की पुष्टि हेतु जब पुलिस दल ग्राम बगबुड़ा पहुँचा और पूछताछ के लिए भंजू यादव को बुलाया गया, तब आरोपी भंजू यादव ने अचानक आरक्षक अनिल कुमार पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने न केवल मारपीट की, बल्कि गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणियाँ एवं लाठी-डंडे से हमला भी किया। घटना और भी गंभीर तब हो गई जब भंजू यादव के परिवार के सदस्य—लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव एवं भजन यादव—ने भी पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा और तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप.. घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को होते ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं मोर्चा संभाला और देर शाम तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हुई,वही अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज: कोरबा पुलिस ने इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध BNS की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 221, 296, 121(1), 132 एवं 109 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है, जिनमें हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, सार्वजनिक शांति भंग करने जैसे आरोप शामिल हैं। चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य जल्द गिरफ्त में होंगे: गंभीर धाराओं के तहत नामजद आरोपी लक्ष्मण यादव, लाल अहिबरन, विश्राम यादव एवं भजन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। कोरबा पुलिस की सख्त चेतावनी: कोरबा पुलिस स्पष्ट करना चाहती है कि जनता की सेवा में तत्पर पुलिस बल पर हमला एक गंभीर व दण्डनीय अपराध है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें