Wednesday 14th of October 2026

ब्रेकिंग

त्वरित संज्ञान लेकर तहसीलदार को सौंपी कमान,जांच के दिए सख्त निर्देश, भ्रष्ट अधिकारियों में मची खलबली!

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कोरबा जिले में पोषण माह 2025 का हुआ शुभारंभ : draft title

Shubh Arvind Sharma

Thu, Sep 18, 2025

कोरबा जिले में पोषण माह 2025 का हुआ शुभारंभ

कोरबा, 18 सितंबर 2025/

कोरबा जिले में 17 सितंबर को “राष्ट्रीय पोषण माह 2025“ का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह 2025 हेतु भारत सरकार द्वारा छह प्रमुख थीम निर्धारित की गई हैं मोटापे का समाधान : चीनी और तेल की खपत कम करना, स्थानीयता को बढ़ावा देना, ईसीसीई-पोषण भी, पढ़ाई भी,समेकित कार्यवाही एवं डिजिटलीकरण, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार की प्रथाएं और मुख्यधारा में लाना। पोषण माह 2025 के अंतर्गत 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य केवल कुपोषण को समाप्त करना ही नहीं है, बल्कि संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से प्रत्येक परिवार को पोषण-सम्पन्न बनाना है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्य, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, सहयोगी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएँ, महिला स्व-सहायता समूह एवं महिला मंडलियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें