ख़बर का असर: : एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!
Shubh Arvind Sharma
Thu, Oct 8, 2026
ख़बर का असर: एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!
कोरबा/कटघोरा:ग्राम पंचायत कुटेलामुड़ा की सजग नारी शक्ति की आवाज़ और हमारे न्यूज़ पोर्टल "शर्मा न्यूज" पर प्रमुखता से प्रकाशित ख़बर का शासन-प्रशासन पर बड़ा असर हुआ है। ग्रामीण महिलाओं की जायज मांगों और आबकारी महकमे की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए गए सवालों का संज्ञान लेते हुए, दीपका सर्किल की तेज़-तर्रार आबकारी उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) दीपमाला लक्षवानी ने बिना वक्त गंवाए सीधे मोर्चा संभाल लिया। मैडम दीपमाला लक्षवानी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपनी विशेष टीम के साथ ग्राम कुटेलामुड़ा और आसपास के क्षेत्रों में खुद फील्ड पर उतरकर ताबड़तोड़ दबिश दी और अवैध शराब कोचियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

कर्तव्यनिष्ठ महिला अधिकारी की धमक: महुआ शराब के साथ दो तस्कर रंगे हाथों दबोचे गए
आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते टीम ने कुटेलामुड़ा में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो मुख्य आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

* 1. शंकर सिंह गोंड पर आबकारी एक्ट की गैर-जमानती धारा:
आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी के निर्देश पर टीम ने ग्राम कुटेलामुड़ा के कोईलारपारा में दबिश देकर शंकर सिंह गोंड (पिता स्व. अंजोर सिंह, उम्र 30 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 4.00 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, ख के तहत गंभीर गैर-जमानती प्रकरण कायम किया गया है।

* 2. मांगामार का शराब कोचिया इंद्रजीत भी गिरफ्तार:
वहीं दूसरी ओर, कुटेलामुड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब खपाने पहुंचे कोचिए इंद्रजीत महिलाएंगे (पिता स्व. ननुकु, उम्र 60 वर्ष, निवासी मांगामार) को भी आबकारी टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इसके पास से 3.00 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है और इसके खिलाफ धारा 34 (1) क के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शराब माफियाओं में हड़कंप, उपनिरीक्षक की संवेदनशीलता की ग्रामीणों ने की तारीफ
दीपका सर्किल की आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी की इस कड़क और पारदर्शी कार्रवाई से पाली विकासखंड और कटघोरा क्षेत्र के अवैध शराब तस्करों और कोचियों में हड़कंप मच गया है। गाँव की गलियों में अवैध शराब की भट्ठियां चलाने वाले माफिया अब पूरी तरह भूमिगत हो गए हैं। शर्मा न्यूज़ की इस मुहिम और आबकारी विभाग की इस त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई पर कुटेलामुड़ा की सरपंच श्रीमती चंद्रिका पैकरा और जागरूक महिला नेतृत्व (शिवकुमारी, तुलसी बाई, ओमती, लीला, ललिता बाई) ने संतोष व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि एक महिला अधिकारी होने के नाते दीपमाला लक्षवानी मैडम ने गाँव की माताओं-बहनों की तकलीफ को गहराई से समझा और तुरंत न्यायसंगत एक्शन लिया।

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बनीं दीपमाला लक्षवानी, स्थायी होगी सख्ती!
आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी ने इस कार्रवाई के जरिए यह साबित कर दिया है कि आबकारी विभाग जनता की सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैडम की इस सक्रियता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
आबकारी विभाग के इस बेहतरीन कदम के बाद, न्यूज़ पोर्टल और जागरूक ग्रामीण अब यह उम्मीद करते हैं कि:
1. दीपका सर्किल आबकारी टीम की यह गश्त और कड़ी निगरानी कुटेलामुड़ा में लगातार जारी रहेगी, ताकि दोबारा कोई कोचिया सिर न उठा सके।
2. ग्राम स्तर पर कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर शराब माफियाओं को हमेशा के लिए प्रतिबंधित करने की ग्रामीणों की मांग को प्रशासनिक सहयोग मिलेगा।
3. आबकारी विभाग के इस सुरक्षात्मक कवच के दम पर ग्राम पंचायत स्तर पर 'नशा मुक्ति समिति' के गठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
नारी शक्ति की जागरूकता और आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी की मुस्तैदी ने मिलकर कुटेलामुड़ा को बर्बादी से बचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सफल कदम बढ़ाया है। उम्मीद है कि विभाग आगे भी इसी तरह सजग रहकर क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त बनाए रखेगा।
Tags :
कोरबा कटघोरा
विज्ञापन
विज्ञापन