कार्य पूरा करने के बाद नही हुआ भुगतान.! : हताश ठेकेदार आमरण अनशन पर--SHARMA NEWS
Shubh Arvind Sharma
Tue, Feb 10, 2026
कार्य पूरा करने के बाद नही हुआ भुगतान.! हताश ठेकेदार आमरण अनशन पर--SHARMA NEWS
कटघोरा:-लचर प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ आज एक और ठेकेदार ने आमरण अनशन का रुख किया है,ठेकेदार की माने तो जिस कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी मिली थी वह कार्य पूर्ण कर दिया गया है जिसका लोकार्पण भी हो चुका,लेकिन सम्बंधित एजेंसी द्वारा कार्य का भुगतान नही किया गया है।हालाकि भुगतान से सम्बंधित यह कोई पहला मामला नही है ऐसे और भी मामले सामने आ चुके हैं, बल्कि ऐसी घटनाओं के बाद भी प्रशासन अपनी लचर व्यवस्था को सुधार पाने में असमर्थ है तो यह बेहद चिंता का विषय है।

ऐसा ही एक ताजा मामला नगर पंचायत छुरीकला का आया है जहां ठेकेदार अनिल अग्रवाल (अग्रवाल एजेंसी) के द्वारा अटल परिसर के सामने टेंट लगाकर आमरण अनशन किया जा रहा है।ठेकेदार अनिल अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला से निविदा जारी हुई थी,जिसमे अटल परिसर और मूर्तिस्थापना का कार्य मिला था।अनुबंध के अनुसार ठेकेदार ने समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कर दिया।कार्य की लागत 20 लाख रुपए बताई जा रही है।जिसमे अभी तक 40 प्रतिशत राशि का भुगतान होना बताया जा रहा है।शेष राशि के लिए ठेकेदार नगर पँचायत का चक्कर काटने को मजबूर हैं।विगत 6 माह से ठेकेदार अनिल अग्रवाल आवेदन निवेदन व पत्र व्यवहार कर भुगतान की आश लगाए बैठा है लेकिन आजपर्यंत तक भुगतान के नाम पर नगर पंचायत के जिम्मेदारों के कानों में जु तक नही रेंगी,,लिहाजा ठेकेदार अनिल अग्रवाल ने आमरण अनशन के जरिए भुगतान करने की मांग की है।
छुरी कला में बने अटल परिसर व मूर्तिस्थापना का कार्य पूर्ण हो चुका है जिसका हेंड ओवर एवम लोकार्पण भी हो गया है।बावजूद कार्य का भुगतान लंबित रखा गया है।इस सम्बंध में ठेकेदार द्वारा पूर्व में प्रशासन को अवगत कराया गया कि अगर भुगतान नही होता है तो 9 फरवरी 2026 को अटल परिसर के सामने आमरण अनशन किया जाएगा।
ठेकेदार अनिल अग्रवाल के परिजन उनके स्वास्थ्यगत कारणों से चिंतित हैं,वही नगर पंचायत सीएमओ अपना पल्ला झाड़ कर अपनी करनी दुसरो के माथे मढ़ रहे हैं, सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य मे कमीशन का बड़ा खेला है भुगतान के एवज में जिम्मेदारों ने भारी भरकम कमीशन की मांग की,जिसे ठेकेदार ने मानने से मना कर दिया।वही कथित तौर पर ये ये बात भी कही जा रही है इसके पीछे राजनीति भी हो रही है।बहरहाल निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद भुगतान नही करना नगर पंचायत की कुत्सित कार्यशैली को बयां करता है।
ठेकेदार अपने हक का पैसा पाने आमरण अनशन पर बैठा है जब पत्राचार व निबेदन से बात नही बनी तो हालात अनशन तक जा पहुँचे।अब देखना ये होगा कि ठेकेदार अनिल अग्रवाल को भुगतना कब तक होता है या आमरण अनशन कोई बड़ा रूप अख्तियार करेगा।वही आमरण अनशन के बाद नगर पंचायत के जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
Tags :
sharmanews
Sharmanews
विज्ञापन
विज्ञापन