Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर को वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जुटेंगे नामचीन विशेषज्ञ

तेजतर्रार TI प्रेमचंद साहू बने अपराधियों के लिए साक्षात काल, दीपका के बाद अब कटघोरा में हिलाई गुंडों की चूलें

ढेंगुरनाला पुल और सड़कों की बदहाली दूर करने खुद उतरे सड़क पर, अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश

पुलिस से उलझने वाले हुड़दंगी को तेजतर्रार TI प्रेमचंद साहू ने सिखाया सबक, हवालात की हवा खाने पहुंचा आरोपी पदुम पाटिल

डिलीवरी मरीज से ₹5,500 की कथित लूट; सवाल पूछने पर भीगी बिल्ली बने साहब!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

हरी कृष्णा केयर हॉस्पिटल : लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर को वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जुटेंगे नामचीन विशेषज्ञ

Shubh Arvind Sharma

Wed, Sep 9, 2026

हरी कृष्णा केयर हॉस्पिटल और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर को वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जुटेंगे नामचीन विशेषज्ञ

कटघोरा (कोरबा)। क्षेत्र के नागरिकों को उच्च स्तरीय और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के पुनीत उद्देश्य से आगामी 20 सितंबर 2026 (रविवार) को कटघोरा में एक दिवसीय वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह मानवतावादी पहल लायंस क्लब कटघोरा-छुरी एवं हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगी।

चिकित्सा शिविर का आयोजन हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल (नवीन भवन), जेन्जरा, कटघोरा, जिला- कोरबा (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। पीड़ित मानवता की सेवा को समर्पित इस शिविर का समय पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक नियत किया गया है।

अंचल के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ और अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहकर मरीजों का परीक्षण करेगी तथा उचित चिकित्सकीय परामर्श देगी। सेवाएं देने वाले मुख्य चिकित्सकों में शामिल हैं:

* डॉ. विनोद कोल्हाटकर – नेत्र रोग विशेषज्ञ (मोतियाबिंद व दृष्टि दोष परामर्श)

* डॉ. लीलाधर सिंह – शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ

* डॉ. तृप्ति मरकाम- स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

* डॉ. ब्रजेश कुमार सिदार – अस्थि, जोड़ एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ

* डॉ. कृष्ण कुमार कंवर – जनरल फिजिशियन (हृदय, शुगर, बीपी व अन्य मौसमी बीमारियां)

* डॉ. सुधाकर बरला – हृदय एवम मधुमेह रोग विशेषज्ञ

आयोजकों की अपील

संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है। विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, जहां एक ही छत के नीचे विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।

अग्रिम पंजीयन एवं संपर्क सूत्र:

शिविर में व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और असुविधा से बचने के लिए मरीज नीचे दिए गए मोबइल नंबरों पर संपर्क कर अपना अग्रिम पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) करा सकते हैं:

* 9644021321, 9407602444, 9993300408, 9340554122, 9109315366

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें