Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

'चिकित्सा हब' के रूप में उभरता कटघोरा, सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के स्वर्णिम समन्वय से वनांचल को मिली संजीवनी

अनुभवी व सतर्क थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई कानून व्यवस्था, थाने में अनावश्यक जमावड़े पर विराम

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-- छुरी से गोपालपुर तक सड़क की उड़ी धज्जियां..! : वाहनों के उड़ रहे परख्च्चे,, पीडब्ल्यूडी विभाग नींद में,,कौन लेगा सुध..?

Shubh Arvind Sharma

Mon, Sep 15, 2025

-- छुरी से गोपालपुर तक सड़क की उड़ी धज्जियां..! वाहनों के उड़ रहे परख्च्चे,, पीडब्ल्यूडी विभाग नींद में,,कौन लेगा सुध..?

कोरबा/कटघोरा:-छुरी से गोपालपुर तक सड़क की जो हालत है वह किसी से छुपी नही है, बडे बडे गड्ढे,गड्डों में भरा पानी व कीचड़ से सड़क कही नजर नही आती है।इस सड़क पर चलना मतलब मौत को दावत देने जैसा है।हालांकि इस मार्ग से आमजनता व वीआईपी तथा अधिकारी मंत्री तक गुजर रहे,लेकिन इस मार्ग की सुध लेने की हिमाकत कोई नही कर रहा है।ऐसा लगता है मानो सम्बधित विभाग व अधिकारी मंत्री इस मार्ग को बनाना ही नही चाह रहे हैं।बस मेंटेनेंस के नाम पर हर बार थूक पलिस कर लाखो रुपये का बंदरबांट हो जाता है।

जेन्जरा मारूति शो-रूम से गोपालपुर तक सड़क की ऐसी हालत हो चुकी है जिस पर चलना मतलब मौत से सामना करने के बराबर है।खराब सड़क की वजह से कई हादसे सामने आ चुके हैं।कई वाहन चालक जान गवा चुके हैं।इस मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे ऐसे मुह फाडे रहते हैं जैसे वाहन समेत चालको को जिंदा निगल जाएंगे।छुरी से गोपालपुर के बीच कासीबहरा के पास बने गड्ढे तो बेहद जानलेवा रूप अख्तियार कर लिए है, इन गड्ढो से वाहन चालक अगर सुरक्षित निकल गए तो वह किसी जंग जितने से कम नही है।

सड़क की हालत इतनी बदत्तर हो चुकी है जिस पर चलना तो दूर इस मार्ग को याद करते ही रूह कांप जाती है।लेकिन सम्बन्धित पीडब्ल्यूडी विभाग शायद अपनी जिम्मेदारियों को भूल वाहन चालकों को मौत के मुंह मे धकेलना चाह रहा है।मजे की बात तो यह कि इस मार्ग से कई वीआईपी व मंत्री सन्त्री सायरन बजाते फर्राटे से निकलते हैं लेकिन किसी ने भी इस मार्ग को सुध नही ली।बस सब तमाशबीन बन कर रह गए।

जनता की माने तो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनकाल में जनता को कुछ हद तक राहत थी,लेकिन भाजपा शासनकाल में तो हालात और बद से बदत्तर हो गए हैं।यही आलम रहा तो आने वाले दिनों में भाजपा को जनता बाहर का रास्ता दिखा सकती है।जनता के अनुसार सड़क ही नही बल्कि पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर नही है।आखिर विष्णु के शासन में सुशासन है या कुशासन..?

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें