Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बड़ी संख्या में जेसीबी और ट्रैक्टर जप्त

लोग गवा रहे जान,, नहीं है सुरक्षा के कोई इंतजामात..?

12 घण्टे के भीतर जारी हुआ स्थगन आदेश..

23 वाहन जप्त और कड़ी समझाईश..

कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी विवादित जमीन पर बेखौफ राखड़ पटिंग जारी

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा: राजकुमारी गोबर्धन साहू वार्ड 08 शास्त्री नगर से पार्षद हेतु करेंगी दावेदारी,भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी की हुई मांग...

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jan 16, 2025
कटघोरा: राजकुमारी गोबर्धन साहू वार्ड 08 शास्त्री नगर से पार्षद हेतु करेंगी दावेदारी,भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी की हुई मांग... कटघोरा:नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर दावेदारी का सिलसिला शुरू हो गया है कटघोरा नगर पालिका परिषद के 15 वार्डो से कई उम्मीदवारों के दावेदारी की खबरे आ रही है।वार्ड 08 शास्त्री नगर में पार्षद हेतु सामान्य (मुक्त) वर्ग अनारक्षित है।इसी कड़ी में वार्ड 08 से राजकुमारी गोबर्धन साहू पार्षद हेतु दावेदारों की दौड़ में शामिल हैं।इन्होंने कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष को पत्र लिख अधिकृत प्रत्याशी तय करने की मांग की है।वही भाजपा इनको अधिकृत प्रत्याशी तय कर चुनावी मैदान में उतारती है इनकी जीत सुनिश्चित मानी जा सकती है। राजकुमारी गोबर्धन साहू की बात करे तो ये लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं तथा भाजपा में कई सालों से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।इनका पूरा परिवार राजनीति की पृष्ठभूमि में शामिल है।इनकी सासु माँ रामवती साहू जांजगीर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी और तीसरे स्थान पर रही।इनके ससुर स्व कन्हैया लाल साहू (साहू गुरुजी) दो बार पार्षद पद के प्रत्याशी रहे थे।वही विगत नगरीय निकाय चुनाव में राजकुमारी गोबर्धन साहू निर्दलीय प्रत्याशी होने के बावजूद दूसरे स्थान पर रही थी।राजकुमारी के पति गोबर्धन साहू अखिल विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष एवम भारतीय जनता युवा मोर्चा में पदाधिकारी के रूप में कार्य किये एवम भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं।गोबर्धन साहू ने नए वोटरों को जोड़ने में महती भूमिका निभाई है। राजकुमारी गोबर्धन साहू का वार्ड की जनता के साथ नगर के सभी लोगो से मधुर संबंध है, जनता की मांग भी है कि वार्ड 08 शास्त्री नगर से अगर राजकुमारी को भाजपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लड़ाती है तो ये वार्ड के लिए बेहद हर्ष का विषय होगा,वार्ड के जनता की समस्याओं के लिए सदैव ततपर रहने वाली राजकुमारी गोबर्धन साहू पार्षद पद के लिए योग्य दावेदार है, भाजपा को इन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर चुनावी रण में उतारना चाहिए,इनकी जीत सुनिश्चित मानी जा सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें