Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का शुभारंभ, 'हनुमान अंश' के नायक शोभिनव सत्या संग सजी प्रेस वार्ता

आज से बदला ट्रैफिक प्लान, नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री, बाईपास से गुजरेंगे रूट

त्वरित संज्ञान लेकर तहसीलदार को सौंपी कमान,जांच के दिए सख्त निर्देश, भ्रष्ट अधिकारियों में मची खलबली!

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

दीपका में भी गूंजेगा 'सिंघम' का नाम: : कटघोरा में अमिट मिसाल छोड़ने वाले दबंग थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के सख्त तेवर

Shubh Arvind Sharma

Mon, Aug 31, 2026

दीपका में भी गूंजेगा 'सिंघम' का नाम: कटघोरा में अमिट मिसाल छोड़ने वाले दबंग थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के सख्त तेवर

कोरबा (sharma news):जिला के पुलिस महकमे में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाने वाले तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी वर्तमान में दीपका थाना की कमान संभालते ही एक बार फिर अपनी दबंग कार्यशैली को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इससे पूर्व कटघोरा थाना में अपनी पदस्थापना के दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग की एक ऐसी बेमिसाल नजीर पेश की, जिसे आज भी कटघोरा की जनता बड़े सम्मान के साथ याद करती है।

कटघोरा में थाना प्रभारी रहते हुए धर्मनारायण तिवारी ने अपने निष्पक्ष अंदाज और कड़क मिजाज से आम जनमानस के बीच अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने समाज के हर वर्ग को सुरक्षा का ऐसा माहौल दिया कि उनकी यह लोकप्रियता बच्चों से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में आज भी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। आम जनता के लिए वे जितने सुलभ और मददगार रहे, वहीं दूसरी ओर इलाके के गुंडे-बदमाश भी उन्हें बहुत बेहतर तरीके से जानते हैं; वे अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के लिए किसी काल से कम नहीं हैं।

कटघोरा के बाद अब दीपका में शुरू हुआ 'तिवारी राज':

कटघोरा में जनता के दिलों पर राज करने वाले टीआई धर्मनारायण तिवारी का वही पुराना, आक्रामक और दबंग अंदाज अब दीपका थाना क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। कमान संभालते ही उन्होंने कोयलांचल क्षेत्र के कबाड़-डीजल चोरों, जुआरियों और नशेड़ियों के खिलाफ अपना 'थर्ड आई' एक्शन मोड ऑन कर दिया है। आधी रात को खुद मोर्चे पर रहकर सरप्राइज चेकिंग और छापेमारी करने की उनकी तेजतर्रार कार्यशैली से दीपका के अपराधियों में भारी अफरा-तफरी मची हुई है।

अपनी बेबाक और कड़क छवि के लिए मशहूर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "आम नागरिकों और शरीफ लोगों के लिए हमारे थाने के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं, लेकिन जो कानून हाथ में लेगा या क्षेत्र की शांति भंग करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के लिए हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है।"

कटघोरा में बेहतर पुलिसिंग की अमिट मिसाल छोड़ने के बाद, अब दीपका में उनके इस कड़े रुख और निष्पक्ष कार्यशैली से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कई गुना बढ़ गया है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें