Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

कटघोरा में अमिट मिसाल छोड़ने वाले दबंग थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के सख्त तेवर

RTI के 'दस्तावेजी बम' से उड़ा प्रशासन का सुरक्षा कवच, 'अंधेर नगरी चौपट राजा' की तर्ज पर जारी खेल पर कस रहा कानूनी शिकंजा

कटघोरा नगर पालिका का महा-भंडाफोड़! कागजी दस्तावेजों में उलझी पालिका, पूरी खबर देखने के लिए जुड़े रहें SHARMA NEWS से!

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल’ में प्रख्यात ऑर्थो सर्जन डॉ. ब्रजेश कुमार सिदार की निरंतर सेवा, मरीजों को मिल रहा भरपूर लाभ

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने दी बधाई, अपराधियों को सख्त चेतावनी के साथ चलाया 'साइबर जागृति अभियान'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा:वार्ड 11 से योग्य शिक्षित मिलनसार युवा प्रत्याशी माजिद मेमन ने भरा नामांकन,वार्डवासियों में खुशी का माहौल..

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jan 30, 2025
कटघोरा:वार्ड 11 से योग्य शिक्षित मिलनसार युवा प्रत्याशी माजिद मेमन ने भरा नामांकन,वार्डवासियों में खुशी का माहौल.. कटघोरा:नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर सर्व दलों से चयनित प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किया है।वही वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन भरा है।वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में माजिद मेमन ने नामांकन भरा है।माजिद मेमन युवा प्रत्याशी होने के साथ शिक्षित मिलनसार व कर्मठ जुझारू उमीदवार है।वार्ड की जनता भी इनसे भलीभांति अवगत है और जनता का इनको भरपूर समर्थन भी प्राप्त है।वार्ड में इनके जितने के पूरे आसार हैं। माजिद मेमन के चुनावी मैदान में आने से राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियो का समीकरण बिगड़ गया है।वार्ड में माजिद मेमन की मजबूत पकड़ है और जनता इनके पक्ष में भरपूर समर्थन करने को तैयार है।माजिद मेनन शुरू से ही जनहित जैसे कार्यो में अग्रणी रहे हैं तथा वार्ड की जनता के हर सुख दुःख में सदैव तत्पर रहते हैं।इन्होंने बताया कि वार्ड में पानी बिजली सड़क जैसी समस्याए कई सालों से बनी हुई है लेकिन कोई भी पार्षद इन समस्याओं से निजात नही दिला पाया।इन्होंने आगे बताया कि जनता अगर मौका देती है तो वार्ड की समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता होगी।शासन की योजनाओं को हर घर पहुचाकर लोगो को लाभ दिलाने का पूरा प्रयास होगा। माजिद मेमन के चुनाव लड़ने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों को हार का डर सताने लगा है,जनता भी माजिद मेमन को समर्थन कर योग्य प्रत्याशी की मंशा रखती है।ये वार्ड की गतिविधियों व समस्याओं से भलीभांति अवगत है। वार्ड 11 में माजिद मेमन की जीत निश्चित रूप से देखी जा सकती है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें