: कटघोरा: प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए लगा रहे पूरा दम,पाला जनता के हाथों में...आखिर किसके सर् होगा ताज..?
Shubh Arvind Sharma
Fri, Feb 7, 2025
कटघोरा: प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए लगा रहे पूरा दम,पाला जनता के हाथों में...आखिर किसके सर् होगा ताज..?
कटघोरा:नगर में चुनावी माहौल है,अध्यक्ष व पार्षद पद प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करने पूरी ताकत लगा रहे हैं,निर्दलीय,क्षेत्रीय पार्टी व राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी हर संभव प्रयास में लगे हैं।बड़े पैमाने पर इनके कार्यकर्ता जमीनीस्तर पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।कई तरह के दावे वादे बताकर जनता को प्रभावित किया जा रहा है।कुछ प्रत्याशी तो ऐसे भी है जिनका राजनीति से कोई सरोकार नही है लेकिन चुनावी जंग में अपनी किस्मत आजमाने उतारू हुए हैं।कई प्रत्याशियो से जनता भलीभांति अवगत है उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में जनता को कितना खुश किया था।कुछ प्रत्याशी तो ऐसे भी है जिन पर जनता भरोसा नही कर सकती,भले समर्थन का दिखावा कर रही है।अब 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में पाला जनता के हाथों में है वह किसे ताज पहनाएगी और किसे आउट करेगी..
कटघोरा की जनता अब झूठे दावे वादे तथा अन्य किसी प्रलोभन के फेर में आने वाली नही है।इस बार जनता अपने मत का सही उपयोग कर ईमानदार छवि के प्रत्याशी का चयन कर कटघोरा के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करेगी।पिछले कई दसको से कटघोरा की जनता दलगत राजनीति का शिकार होते आ रही है।जिस कारण कटघोरा विकास के अभाव में कोसो दूर है।आज भी कटघोरा के वार्डो की दशा किसी से छुपी नहीं है, न तो पानी की उत्तम व्यवस्था है और न ही बेहतर सड़के..? हर बार जनता नेताओ व उम्मीदवारों के ढकोसले वादों में फस जाती है और फिर पूरे पांच साल समस्याओं को झेलती है।
इस बार कटघोरा की जनता किसी भी झूठे वादे या प्रलोभन में आकर वोट नही देने वाली है, बल्कि इस बार जनता अपने विवेक से मतदान करेगी।ताकि जनता को सही पार्षद मिले और वार्डो की समस्याओं से निजात मिल सके।जनता को भी आवश्यकता है कि वे अपने बहुमुल्य मत का सही उपयोग कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन