Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

पसान वनपरिक्षेत्र में पुराने रतनजोत पौधों को काटने पर नाराजगी, डीएफओ बोले- "शिकायत मिलने पर होगी जांच"

फरार मास्टरमाइंड कर्नाटक बार्डर से गिरफ्तार

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: तानाखार जमीन मामला:बाउंड्रीवाल तोड़ने वालो विरुद्ध एफआईआर दर्ज...आखिर क्या है पूरा मामला..?

Shubh Arvind Sharma

Wed, May 28, 2025
तानाखार जमीन मामला:बाउंड्रीवाल तोड़ने वालो विरुद्ध एफआईआर दर्ज...आखिर क्या है पूरा मामला..? पोड़ी उपरोड़ा/तानाखार:-पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत तानाखार में जमीन विवाद थमने का नाम नही ले रहा है।कटघोरा पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जमीन विवाद का यह मामला अब गम्भीर रूप लेते जा रहा है।कभी भी कोई अप्रिय घटना कारित हो सकती है। पुरानी बस्ती वार्ड नं 11 निवासी अशफाक अली की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने तानाखार निवासी रामकुमार पिता स्व समार सिंह व पवन सिंह पिता स्व समार सिंह के विरूद्ध धारा 324(5), 296,351(2)3 का मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता अशफाक अली ने बताया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा गली गलौच करते हुए हमारे निजी भूमि की बाउंड्रीवाल को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुचाया है। क्या है पूरा मामला..? जिला कोरबा के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत में स्थित भूमि खसरा न 731/9 रकबा 0.619 हे. भूमि कोरबा रिसदी निवासी तौकिर अहमद के नाम पर दर्ज है।जिसकी देखरेख का जिम्मा तौकिर अहमद ने कटघोरा के वार्ड क्रमांक 11 निवासी अशफाक अली पिता स्व रज्जाक अली को दिया है।अशफाक अली के द्वारा उक्त भूमि पर बाउंड्रीवाल का कार्य किया जा रहा है।बीते दिनों रात्रि के दौरान उक्त बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया।जिसके सम्बंध में अशफाक अली ने थाना कटघोरा में शिकायत की। भू-माफिया नही.! जमीन के मालिक है तौकिर अहमद... समस्त राजस्व रिकार्ड में अंकित खसरा न 731/9 रकबा 0.619 कोरबा निवासी तौकिर अहमद पिता सलाउद्दीन के नाम पर दर्ज है।तौकिर अहमद कोई भू- माफिया नही बल्कि उक्त खसरे की भूमि के मालिक है।आवेदक ने तौकिर अहमद को भू-माफिया करार देकर इनकी छवि को धूमिल करने का अप्रत्यक्ष रूप से प्रयास किया है।तौकिर अहमद के द्वारा उक्त खसरे की भूमि को विधि अनुरूप महेशपुर निवासी मोर्ध्वजपुरी वगैरह से क्रय किया है।आवेदकगणो की भूमि खसरा न 731/6, 732/2 रकबा क्रमशः 0.121,0.405 पृथक भूमि है जिस पर आवेदकगण काबिज होकर काश्तकारी कर रहे हैं। क्या है विवाद की वजह...? उक्त खसरे की भूमि तानाखार नेशनल हाइवे 130 पर स्थित है जो कि बेशकीमती है।उक्त भूमि पर भू- माफियाओं की नजर टिकी हुई है।सुत्र बताते हैं कि भू -माफिया तानाखार के भोले भाले ग्रामीणों को बरगलाकर कर उक्त खसरे की भूमि पर विवाद पैदा करने की साजिश कर रहे हैं। क्षेत्र में जमीन दलालों का बड़े पैमाने पर बोलबाला है।तानाखार में जमीन के कई ऐसे प्रकरण है जो जमीन दलालों के कारनामो से उजागर है।शासन प्रशासन को आवश्यकता है कि ऐसे जमीन दलालों पर कार्यवाही करे जो निजी हकभूमि वरिसानो को बरगलाकर उनकी हक भूमि पर साजिश कर उन्हें प्रताड़ित कर माहौल खराब कर रहे हैं

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें