Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का शुभारंभ, 'हनुमान अंश' के नायक शोभिनव सत्या संग सजी प्रेस वार्ता

आज से बदला ट्रैफिक प्लान, नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री, बाईपास से गुजरेंगे रूट

त्वरित संज्ञान लेकर तहसीलदार को सौंपी कमान,जांच के दिए सख्त निर्देश, भ्रष्ट अधिकारियों में मची खलबली!

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कोरबा: छुरी राज ज्वेलर्स लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, : फरार मास्टरमाइंड कर्नाटक बार्डर से गिरफ्तार

Shubh Arvind Sharma

Sat, Jul 18, 2026

कोरबा: छुरी राज ज्वेलर्स लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार मास्टरमाइंड कर्नाटक बार्डर से गिरफ्तार

कोरबा/कटघोरा 18 जुलाई 2026 : कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती मामले में कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के फरार तीसरे और मास्टरमाइंड आरोपी विष्णु राठिया को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर व एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कटघोरा थाना प्रभारी एमबी पटेल व उनकी टीम ने इस डकैती की वारदात में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, विष्णु राठिया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरी डकैती की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के दौरान वह लड़की के भेष में राज ज्वेलर्स पहुंचा था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर तीसरे आरोपी विष्णु राठिया की तलाश लगातार जारी थी। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले जेल में बंद रह चुके थे, जहां उनकी दोस्ती हुई। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए डकैती की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

पुलिस जांच के दौरान डकैती में लूटा गया सामान धरमजयगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। वहीं फरार आरोपी विष्णु राठिया गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक के श्री सत्य साईं जिले के हिंदुपुरम स्थित एक कंपनी में छिपकर काम कर रहा था। कटघोरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने कर्नाटक पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी विष्णु राठिया पर अपराध क्र 237/26 धारा 309(6), 61 (2), (A) BNS 25 आर्म्स एक्ट में उक्त कार्यवाही की गई।गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर कोरबा लाया गया, जहां उससे डकैती से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी। कटघोरा पुलिस की इस कार्रवाई को डकैती कांड के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इस बहुचर्चित मामले का लगभग पूरा खुलासा हो गया है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें