Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

गौरी कृपा साउंड सिस्टम ने कटघोरा में बनाई खास पहचान

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल और लायंस क्लब कटघोरा-छुरी ने लगाया वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

के तत्वाधान में कल लगेगा वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जुटेंगे नामी विशेषज्ञ डॉक्टर

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल की अगुवाई में विकास कार्यों और संगठन पर हुई सार्थक चर्चा

एसपी और कलेक्टर को सौंपी गई शिकायत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का कड़ा रुख—सीएमओ को तलब कर दी चेतावनी

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

जनसेवा की मिसाल: : हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल और लायंस क्लब कटघोरा-छुरी ने लगाया वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Shubh Arvind Sharma

Mon, Sep 21, 2026

जनसेवा की मिसाल: हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल और लायंस क्लब कटघोरा-छुरी ने लगाया वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

227 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, छह विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं; जरूरतमंदों को मिलीं निःशुल्क दवाइयां

कटघोरा। क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में कदम बढ़ाते हुए हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल, कटघोरा एवं लायंस क्लब कटघोरा-छुरी के संयुक्त तत्वावधान में जेन्जरा स्थित हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल की नवीन बिल्डिंग में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 227 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर ने क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई। बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों की जागरूकता को भी सामने रखा।

छह विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाला मोर्चा

शिविर में अलग-अलग चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. कृष्ण कंवर — एमएस लैप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. तृप्ति मरकाम — स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुधाकर बरला — फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ. बृजेश कुमार सिदार — अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, डॉ. विनोद कोल्हटकर — नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. लीलाधर सिंह — शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ शामिल रहे।

मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उपचार, सावधानियों और आगे की चिकित्सा को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

मंचस्थ अतिथियों का किया गया आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपनिरीक्षक राजेश तिवारी एवं एसआई राजेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब कटघोरा-छुरी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने की। मंच पर सभी विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में क्लब की ओर से मंचस्थ अतिथियों एवं चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

स्वस्थ समाज के लिए ऐसे शिविर जरूरी : एसडीओपी विजय सिंह राजपूत

मुख्य अतिथि एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराना सराहनीय सामाजिक कार्य है।

उन्होंने लायंस क्लब कटघोरा-छुरी एवं हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी आयोजन आगे भी जारी रहने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

वृहद स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर दी बधाई

विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा इतने व्यापक स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना सराहनीय है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इसका लाभ लिया है। उन्होंने आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों एवं हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल की टीम को बधाई दी।

नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी : डॉ. विनोद कोल्हटकर

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कोल्हटकर ने स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए तथा बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह कई स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकती है।

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल की जनसेवा की दिशा में सार्थक पहल

इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल ने चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को भी प्राथमिकता देने का संदेश दिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, निःशुल्क जांच और जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों का वितरण शिविर की प्रमुख विशेषताएं रहीं।

आयोजन के अंत में लायंस क्लब एवं हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल के पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, अतिथियों, सदस्यों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्लब संरक्षक एवं रीजन पीआरओ अजय धनोंदिया, क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव नरेंद्र अग्रवाल, प्रताप वाटवानी, डॉ. हरि दिवाकर, इखलाक शेख, अजय श्रीवास्तव, राजूदास दीवान, भारत भूषण, सुधीर पाण्डेय, विशेष मित्तल, राकेश शर्मा सहित लायंस क्लब के सदस्य, हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें