हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल और लायंस क्लब : के तत्वाधान में कल लगेगा वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जुटेंगे नामी विशेषज्ञ डॉक्टर
Shubh Arvind Sharma
Sat, Sep 19, 2026
हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल और लायंस क्लब के तत्वाधान में कल लगेगा वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, जुटेंगे नामी विशेषज्ञ डॉक्टर
कटघोरा। पीड़ित मानवता की सेवा और क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा लाभ प्रदान करने के पावन संकल्प के साथ, हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल कटघोरा एवं लायंस क्लब कटघोरा-छुरी के संयुक्त तत्वाधान में कल 20 सितंबर को एक दिवसीय वृहद एवं भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का गरिमापूर्ण आयोजन होने जा रहा है। अंचल के जरूरतमंदों को उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श और जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे सुलभ कराने के उद्देश्य से यह विशाल शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक अनवरत संचालित रहेगा।
शिविर स्थल:
हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल (नवीन भवन), बिलासपुर रोड, कटघोरा (जिला - कोरबा, छ.ग.)।

विशिष्ट डॉक्टरों की टीम संभालेगी मोर्चा
इस महा-शिविर में मरीजों के परीक्षण और गंभीर बीमारियों के सटीक परामर्श के लिए चिकित्सा जगत के उच्च शिक्षित, अनुभवी एवं ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी:
* डॉ. कृष्णा कुमार कंवर (MS - सुप्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन)
* डॉ. सुधाकर बरला (MBBS, DNB - वरिष्ठ फिजिशियन एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ)
* डॉ. तृप्ति मरकाम (MBBS, MS - अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)
* डॉ. ब्रजेश कुमार सिदार (MBBS, MS - ख्यातिलब्ध अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)
* डॉ. विनोद कोल्हटकर (MBBS, MS, AFIH - 31 वर्षों के सुदीर्घ अनुभव संपन्न नेत्र रोग विशेषज्ञ)
* डॉ. लीलाधर सिंह (MD, Pediatrics - समर्पित शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ)
शिविर के मुख्य आकर्षण एवं निःशुल्क सुविधाएं:
हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल प्रबंधन और लायंस क्लब द्वारा शिविर में आने वाले प्रत्येक हितग्राही के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है, जिसके तहत निम्नलिखित सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क रहेंगी:
* विशेषज्ञ परामर्श: विभिन्न विधाओं के शीर्ष डॉक्टरों द्वारा मरीजों की बीमारियों का गहन परीक्षण और चिकित्सकीय मार्गदर्शन।
* निःशुल्क पैथोलॉजी जांच: शिविर स्थल पर ही त्वरित रूप से ब्लड शुगर (मधुमेह) एवं ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की मुफ्त जांच।
* निःशुल्क औषधि वितरण: डॉक्टरों के परामर्श के उपरांत त्वरित राहत के लिए मरीजों को आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां मुफ्त प्रदान की जाएंगी।
त्वरित संपर्क एवं पंजीयन हेतु:
शिविर का सुचारू लाभ उठाने अथवा अग्रिम जानकारी के लिए नागरिक निम्नलिखित प्रबुद्ध जनों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं:
* श्री मनोज अग्रवाल: 9893221621
* श्री अजय धनौदिया: 9893262444
* श्री हरि दिवाकर: 9981596800
आयोजकों की भावभीनी अपील
हरिकृष्ण केयर हॉस्पिटल प्रबंधन और लायंस क्लब कटघोरा-छुरी ने संयुक्त रूप से कटघोरा नगर सहित आसपास के वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर अपनी आरोग्यता की जांच कराएं और इस पुनीत सेवा कार्य का भरपूर लाभ उठाएं।
सद्भावना संदेश: "पहला सुख निरोगी काया"। असुविधा से बचने के लिए पूर्व में इलाज करा रहे मरीज अपनी पुरानी केश और रिपोर्ट अवश्य साथ लाये
Tags :
कोरबा कटघोरा
विज्ञापन
विज्ञापन