कटघोरा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत: : नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल की अगुवाई में विकास कार्यों और संगठन पर हुई सार्थक चर्चा
Shubh Arvind Sharma
Fri, Sep 18, 2026
कटघोरा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत: नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल की अगुवाई में विकास कार्यों और संगठन पर हुई सार्थक चर्चा

कटघोरा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल के निज कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज के अल्पकालीन प्रवास पर आगमन पर उनका अभूतपूर्व और आत्मीय स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल की अगुवाई में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

इस गरिमामय अवसर पर नगर पालिका परिषद कटघोरा के उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. शेख इश्तियाक, पूर्व पार्षद जय कंवर, सांसद प्रतिनिधि राहुल डिक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मठ साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सौजन्य मुलाकात के इस विशेष सत्र के दौरान कटघोरा नगर के चहुंमुखी विकास, जनहित की योजनाओं और सांगठनिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के संबंध में बेहद सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष को कटघोरा नगर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर माननीय दीपक बैज ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को इसी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
Tags :
कोरबा कटघोरा
विज्ञापन
विज्ञापन