कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: : 60 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
Shubh Arvind Sharma
Thu, Sep 3, 2026
कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त
कटघोरा। कोरबा जिले में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटघोरा प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG12N7497 जब्त की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिशंकर यादव (34 वर्ष), पिता धनीराम यादव, निवासी झलकचार रंजना, थाना दीपका तथा संजय कुमार कंवर (27 वर्ष), पिता हरेली सिंह कंवर, निवासी झलकचार रंजना, थाना दीपका के रूप में हुई है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 244/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में कार्रवाई
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल के माध्यम से अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 60 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
कोरबा पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल अपने निकटतम थाना, चौकी अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
“सतर्क नागरिक – सुरक्षित समाज”
कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
Tags :
कोरबा कटघोरा
विज्ञापन
विज्ञापन