: झोरा घाट में उपद्रवियों पर पुलिस की "सर्जिकल स्ट्राइक" ,21 बाइक जप्त, पुलिस की सख्त कार्यवाही से मचा कोहराम..
Shubh Arvind Sharma
Sun, May 25, 2025
झोरा घाट में उपद्रवियों पर पुलिस की "सर्जिकल स्ट्राइक" ,21 बाइक जप्त, पुलिस की सख्त कार्यवाही से मचा कोहराम..
कोरबा/कटघोरा:-पर्यटन स्थल झोरा घाट में आज रविवार को पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है,जहां पुलिस ने उपद्रवियों के चूले हिला दिए हैं।पुलिस की इस कार्यवाही से झोरा घाट में कोहराम मच गया,उपद्रवी शायद ये भूल गए थे की थाना कटघोरा में धर्मनारायण तिवारी की पोस्टिंग है,आपको बता दे कि पुलिस विभाग में धर्मनारायण तिवारी एक ऐसे अधिकारी है जिनकी मौजूदगी में उपद्रव करना तो बहुत दूर की बात है,बल्कि इनका नाम सुनते ही गुंडे बदमाश भागवत गीता का पाठ करने मजबूर हो जाते हैं।झोरा घाट में उपद्रवियों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 21 बाइक जप्त की है।
कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि पर्यटन स्थल झोरा घाट में बड़े पैमाने पर लोग पर्यटन स्थल का लुफ्त उठाने पहुचे हैं और भीड़ में कुछ उपद्रवी माहौल खराब रहे हैं।सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने तत्काल एक्शन लेते हुते पुलिस टीम गठित कर मोके पर पहुचे और उपद्रवियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दिए।कार्यवाही के दौरान पुलिस ने उपद्रवियों के चूले हिला दिए और मोडिफाइड सायलेंसर वाले 21 बाइक जप्त की गई।पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे झोरा घाट में हड़कंप में मच गया।झोरा घाट में करीब 10,000 से ऊपर की भीड़ बताई जा रही थी,जिसकी आड़ में उपद्रवी माहौल खराब करने के फिराक में थे,अचानक पुलिस की दबिश ने उपद्रवियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया और वे पुलिस के लपेटे मे फस गए।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि पिकनिक स्पॉट झोरा घाट को पर्यटन स्थल ही रहने दे,इसे हुड़दंग का अड्डा बनाने की कोशिश ना करें, वरना यह भूल महंगी पड़ सकती है।कानून के खिलाफ जाकर शांति भंग करने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा,,थानेदार तिवारी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा ...
[video width="1920" height="1080" mp4="https://sharmanews.com/storage/2025/05/video_20250525_184131.mp4"][/video]
पुलिस की इस कार्यवाही के बाद झोरा घाट में सन्नाटा छा गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगो मे संतोष है।वही उपद्रव फैलाने वालों में हड़कंप मच गया।तिवारी की सख्त कार्यवाही ने यह साफ कर दिया है कि कटघोरा में "सजग कोरबा" सतर्क पुलिस, है मनमानी नही, सिर्फ "कानून' चलेगा।
जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी पूरे जिले में शांति व चमन व्यवस्था स्थापित करने सभी थाना चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश है।इसी कड़ी में कटघोरा थानेदार धर्मनारायण तिवारी लगातार असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर कार्यवाही कर रहे हैं।इनके राज में काफी हद तक अपराध व घटनाओं में कमी आई है।धर्मनारायण तिवारी की कार्यशैली से कटघोरा की जनता बेहद प्रभावित है।
कटघोरा पुलिस को सूचना मिली कि पर्यटन स्थल झोरा घाट में बड़े पैमाने पर लोग पर्यटन स्थल का लुफ्त उठाने पहुचे हैं और भीड़ में कुछ उपद्रवी माहौल खराब रहे हैं।सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने तत्काल एक्शन लेते हुते पुलिस टीम गठित कर मोके पर पहुचे और उपद्रवियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दिए।कार्यवाही के दौरान पुलिस ने उपद्रवियों के चूले हिला दिए और मोडिफाइड सायलेंसर वाले 21 बाइक जप्त की गई।पुलिस की इस कार्यवाही से पूरे झोरा घाट में हड़कंप में मच गया।झोरा घाट में करीब 10,000 से ऊपर की भीड़ बताई जा रही थी,जिसकी आड़ में उपद्रवी माहौल खराब करने के फिराक में थे,अचानक पुलिस की दबिश ने उपद्रवियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया और वे पुलिस के लपेटे मे फस गए।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट कर दिया है कि पिकनिक स्पॉट झोरा घाट को पर्यटन स्थल ही रहने दे,इसे हुड़दंग का अड्डा बनाने की कोशिश ना करें, वरना यह भूल महंगी पड़ सकती है।कानून के खिलाफ जाकर शांति भंग करने वालो को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा,,थानेदार तिवारी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा ...
[video width="1920" height="1080" mp4="https://sharmanews.com/storage/2025/05/video_20250525_184131.mp4"][/video]
पुलिस की इस कार्यवाही के बाद झोरा घाट में सन्नाटा छा गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगो मे संतोष है।वही उपद्रव फैलाने वालों में हड़कंप मच गया।तिवारी की सख्त कार्यवाही ने यह साफ कर दिया है कि कटघोरा में "सजग कोरबा" सतर्क पुलिस, है मनमानी नही, सिर्फ "कानून' चलेगा।
जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी पूरे जिले में शांति व चमन व्यवस्था स्थापित करने सभी थाना चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश है।इसी कड़ी में कटघोरा थानेदार धर्मनारायण तिवारी लगातार असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर कार्यवाही कर रहे हैं।इनके राज में काफी हद तक अपराध व घटनाओं में कमी आई है।धर्मनारायण तिवारी की कार्यशैली से कटघोरा की जनता बेहद प्रभावित है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन