Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

23 वाहन जप्त और कड़ी समझाईश..

कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी विवादित जमीन पर बेखौफ राखड़ पटिंग जारी

पुलिस एक दूसरे का मुंह ताकने को मजबूर..! आखिर फरियादी कहा लगाए गुहार.?

वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान.

आरोपी गिरफ्तार.

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

झोरा:"पुलिस ने उतारी हीरोगिरी" बेवड़ो व हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही : 23 वाहन जप्त और कड़ी समझाईश..

Shubh Arvind Sharma

Sun, May 10, 2026

झोरा:"पुलिस ने उतारी हीरोगिरी" बेवड़ो व हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,,23 वाहन जप्त और कड़ी समझाईश..

कटघोरा/झोरा: जिला कोरबा का "मिनी गोवा" झोरा घाट अपनी सुंदरता व लोकप्रियता के लिए मशहूर है।यहां बड़े पैमाने पर पर्यटक आनंद लेने पहुँचते है।रविवार को शासकीय छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहुचे।इस बीच कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ का हिस्सा बने और जमकर उत्पात मचाने लगे।इनके उत्पाद से पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वे अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे।

उपद्रवियों की सूचना जैसे ही कटघोरा पुलिस तक पहुची,बिना देर किये पुलिस बल मौके पर पहुचा और उपद्रव मचा रहे हुड़दंगियों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी।कुछ युवा शराब के नशे में स्टंड बाजी के साथ जमकर उत्पाद मचा रहे थे,पुलिस ने इन युवाओं की होरोगिरी निकाल दी और कड़ी कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल जप्त कर ली।

हजारो की संख्या में उपस्थित रहे पर्यटक..

बताया जा रहा है झोरा घाट में करीब 5 हजार पर्यटक पहुचे थे,जिसमे ज्यादातर पर्यटक सहपरिवार आये थे।कई पर्यटक ऐसे थे जो रविवार की छुट्टी होने के कारण दूर दूर से आये थे।इस बीच कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में पर्यटन स्थल का माहौल खराब कर रहे थे।लिहाजा पर्यटकों को असुविधा महसूस होने लगी तथा वे अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे।

ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले तथा हुड़दंगियों पर कड़ी कार्यवाही..

शिकायत मिलते ही मोके पर पुलिस टीम पहुची और घेराबंदी करते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू की गई।पुलिस ने ड्रिंक एन्ड ड्राइव और रफ ड्राइविंग के मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए 23 मोटरसाइकिल जप्त की।सभी वाहन चालकों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने असामाजिक तत्वों को लेकर कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि किसी भी धार्मिक स्थल,पर्यटन स्थल व सार्वजनिक स्थल पर अगर उपद्रव व हुड़दंग मचाने का प्रयास किया तो उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।लिहाजा किसी भी तरह का उत्पाद मचाने से पहले उपद्रवी अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी तय कर ले।तेजतर्रार कटघोरा थाना प्रभारी उपद्रवियों को बिल्कुल पसंद नही करते बल्कि उनके चूले हिला देते हैं।

झोरा घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं,यहाँ बड़े पैमाने पर पर्यटक सहपरिवार छणिक आनंद प्राप्त करने पहुँचते हैं।लेकिन पर्यटन स्थल "झोरा घाट" पर असामाजिक तत्वों का बोलबाला होने के कारण पर्यटकों में भय व्याप्त रहता है।प्रशासन को आवश्यकता है कि झोरा घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें, ताकि यहां पहुँचने वाले पर्यटक बेख़ौफ़ होकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सके।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें