Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का शुभारंभ, 'हनुमान अंश' के नायक शोभिनव सत्या संग सजी प्रेस वार्ता

आज से बदला ट्रैफिक प्लान, नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री, बाईपास से गुजरेंगे रूट

त्वरित संज्ञान लेकर तहसीलदार को सौंपी कमान,जांच के दिए सख्त निर्देश, भ्रष्ट अधिकारियों में मची खलबली!

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

ब्रेकिंग न्यूज:बारात निकलने के दौरान खून खराबा, : 3 का फूटा सिर ,जुर्म दर्ज

Shubh Arvind Sharma

Tue, Apr 28, 2026

ब्रेकिंग न्यूज:बारात निकलने के दौरान खून खराबा,3 का फूटा सिर ,जुर्म दर्ज

देर रात की घटना, बाराती युवकों ने ईंट पत्थर से किया हमला..

कटघोरा:-थाना कटघोरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात बारात में हंगामा मच गया। गाड़ी निकालने की बात को लेकर बारात में शामिल लोगों ने तीन लोगों का माथा और सिर फोड़ दिया। लहूलुहान तीनों लोगों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया।

प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक अग्रसेन भवन से बारात निकली थी। इस दौरान जय स्तम्भ चौक के पास नरेंद्र ज्वेलर्स के सामने जाम लग गया था। बारात के बीच से रात करीब 10:30 बजे बाइक निकालने के दौरान हुए विवाद में दो युवक दाऊद अली व दानिश अली को बारातियों ने जमकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने हाथ-मुक्कों के साथ-साथ सड़क किनारे पड़े ईंट और पत्थरों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले में दोनों भाईयों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में 8 टांके लगाने पड़े।

​बारातियों ने इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक पिंटू गुप्ता (निवासी चिरी, मध्य प्रदेश) के साथ भी मारपीट की। उसका भी माथा फूट गया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया है।

​घटना के बाद पीड़ितों ने कटघोरा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित मित्तल, नितेश मित्तल एवं अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें