Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान.

आरोपी गिरफ्तार.

विधवा परिवार को जान से मारने की धमकी—एसपी से लगाई गुहार

एक साल बाद चोरी के आरोपी दबोचे गए..

निजी विवाद के लिए पद का दुरुपयोग,,कार्रवाई की उठी मांग..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

सजग कोरबा,कटघोरा में 20-लीटर अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, : आरोपी गिरफ्तार.

Shubh Arvind Sharma

Sun, May 3, 2026

सजग कोरबा,कटघोरा में 20-लीटर अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार.

कोरबा/कटघोरा, 3 मई 2026 : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी (जिला पुलिस अधीक्षक, कोरबा) द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी अभियान के अंतर्गत कटघोरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। नीतीश ठाकुर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा) एवं विजय सिंह राजपूत (कटघोरा एसडीओपी) के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम सलोरा स्थित स्कूल के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छापामार कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी शिव प्रसाद केंवट (पिता स्वर्गीय बुधराम केंवट) के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके घर से लगभग 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 2,000 रुपये आंकी गई है। कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी श्री तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कटघोरा थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि शराब का सेवन न करें और न ही शराब पीकर वाहन चलाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है और कहा है कि शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाएं।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें