--इस थानेदार को हल्के में ना ले..! : बड़े बड़े धुरंधरों के हिल चुके हैं चूले.. ये किसी भी मामले में नही करते समझौता,,सीधे होती है कार्यवाही
Shubh Arvind Sharma
Sun, Sep 14, 2025
--इस थानेदार को हल्के में ना ले..! बड़े बड़े धुरंधरों के हिल चुके हैं चूले.. ये किसी भी मामले में नही करते समझौता,,सीधे होती है कार्यवाही
हीरोगिरी के चक्कर मे ना रहे युवा.. अगर धरे गए तो निकल जायेगी सारी हेकड़ी..
कटघोरा:-जिला कोरबा के थाना कटघोरा में पदस्थ थानेदार धर्मनारायण तिवारी को हल्के में लेने की कोशिश ना करे,जिले में ये एक ऐसे थानेदार हैं जो गुंडे बदमाशो व अपराधी किस्म के लोगो को कतई बर्दाश्त नहीं करते हैं और न ही कोई समझौता ,बल्कि होती है सीधे कार्यवाही।इनकी पोस्टिंग जिस थाने में रही है आज भी वहाँ के गुंडे बदमाश अपराध छोड़ भजन कीर्तन करने को मजबूर हैं।

हालांकि लोग इनकी मासूमियत के कायल है ये बेहद मिलनसार होने के साथ हसमुख स्वभाव के भी है।ये केवल उन लोगो के लिए बेहद सख्त है जो समाज मे गंदगी व अपराध जैसी घटनाओ को अंजाम देकर समाज का वातावरण खराब करते हैं।बाकी लोगो के प्रति इनका व्यवहार बेहद तारीफे काबिल रहता है।

थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने कटघोरा में बड़ी बड़ी कार्यवाहियां की है जो जनमानस के प्रति अति आवश्यक रही है।इन्होंने भटके हुए युवाओ को भी सही रास्तो पर लाने भरसक प्रयास किये हैं युवा भी इनकी कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं।इन्होंने युवाओ को अपराध से दूर रहने व उनसे बचने के लिए हमेशा मार्गदर्शन प्रदान किये हैं।आज धर्मनारायण तिवारी युवाओ के लिए एक ब्रांड है।

वही अपराधी किस्म के लोग अगर एक बार इनके हत्थे चढ़ गए और वे इनकी समझाईश को हल्के में लेकर नजर अंदाज किये तो फिर उनकी सात पीढ़िया इन्हें नही भूल पाती ।कटघोरा में इनकी पदस्थापना बाद से अपराध पर जमकर अंकुश लगा है तथा इनके राज में किसी भी तरह के आयोजन कार्यक्रम त्यौहार सभी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं।
हाल ही में इन्होंने बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब एक क्विंटल कड़े जप्त कर बड़ी कार्यवाही की है यह कार्यवाही अभी तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही की मानी जा रही है।इस कार्यवाही बाद से लोगो ने कड़े पहनना तकरीबन बंद कर दिया हैं, लोगो को इस बात का जरा सा भी अंदेशा नही था कि हाथ मे कड़ा पहनना भी अपराध की श्रेणी में आ सकता है,दरअसल इस कार्यवाही के पीछे की वजह युवाओ में हुए लड़ाई झगड़े में कड़े का इस्तेमाल हुआ जो जानलेवा हो सकता था,बस इस वजह से थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने सतर्कता बरतते हुए कड़े पहने लोगो पर कार्यवाही के निर्देश जारी किए और करीबन एक क्विंटल कड़ा जप्त किया गया,जो अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।
थानेदार धर्मनारायण तिवारी उन चुनिंदा अफसरों की श्रेणी में शामिल हैं जो अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होकर अपने दायित्वों का पालन करते हैं।ये अपनी सूझबूझ से कई बड़े मामलो को चंद घंटों में सुलझाकर उनका पर्दाफाश कर चुके हैं। जनता भी इनकी कार्यशैली से बेहद प्रभावित है।
Tags :
कोरबा कटघोरा
विज्ञापन
विज्ञापन