Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

धनोद से पेंटर बुलाकर साक्ष्य मिटाने का खेल, सवालों पर दुबके कटघोरा CMO, फोन उठाना भी किया बंद

ईई अली बक्श के निरीक्षण में सीएमओ भी रहे मौजूद; प्रथम दृष्टया गड़बड़ी मिलने पर दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

बिलासपुर संभाग के EE अली बक्स ने माना— "प्रथम दृष्टया भारी गड़बड़ी, 1 दिन में मांगी रिपोर्ट,दोषियों पर गिरेगी गाज?

ब्रॉन्ज' के नाम पर जनता को थमाया कंक्रीट; 13.60 लाख के महाघोटाले पर जिम्मेदार मोन.! सियासत गरम.?

भ्रष्टाचार पर CMO और अध्यक्ष ने साधी चुप्पी, नहीं उठाया फोन

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा में 'अटल घोटाला': : ईई अली बक्श के निरीक्षण में सीएमओ भी रहे मौजूद; प्रथम दृष्टया गड़बड़ी मिलने पर दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jul 30, 2026

कटघोरा में 'अटल घोटाला': ईई अली बक्श के निरीक्षण में सीएमओ भी रहे मौजूद; प्रथम दृष्टया गड़बड़ी मिलने पर दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत

कटघोरा:कटघोरा नगर पालिका परिषद द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा निर्माण में किए गए कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा जिला-कोरबा के अध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा कलेक्टर से की गई ₹13.60 लाख के गबन की शिकायत के बाद, बिलासपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) अली बक्श ने अपनी टीम के साथ कटघोरा पहुंचकर विवादित प्रतिमा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान कटघोरा नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) भी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे।

निरीक्षण में खुली पोल: प्रथम दृष्टया पाई गई बड़ी गड़बड़ी

कार्यपालन अभियंता अली बक्श ने सीएमओ की मौजूदगी में ही प्रतिमा की बनावट और इस्तेमाल की गई सामग्री का कड़ा तकनीकी परीक्षण किया। जांच के बाद ईई ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतिमा निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी और गंभीर तकनीकी खामियां पाई गई हैं। जिस ब्रॉन्ज प्रतिमा के नाम पर सरकारी खजाने से राशि आहरित की गई, उसकी वास्तविकता और गुणवत्ता पूरी तरह से संदेहास्पद है। निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारी के कड़े तेवरों को देखकर मौके पर मौजूद सीएमओ और नगर पालिका का तकनीकी अमला बगलें झांकता नजर आया।

अपनों ने ही मारी सेंध: भाजपा के ही 'कथित ठेकेदारों' पर पेटी ठेके में खेल करने का आरोप

इस पूरे मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील खुलासा हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे कार्य के पीछे भारतीय जनता पार्टी के ही कुछ कथित रसूखदार ठेकेदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं कथित नेताओं ने 'पेटी ठेका' (Sub-contract) पर अटल परिसर के निर्माण का काम लिया था। अपनी ही सरकार और पार्टी के राज में इन कथित ठेकेदारों द्वारा किए गए इस घटिया निर्माण और नकली प्रतिमा की स्थापना से अब खुद भाजपा की साख पूरी तरह से धूमिल हो रही है। यही वजह है कि संगठन के भीतर भी इसे लेकर भारी अंतर्विरोध और नाराजगी देखी जा रही है।

पार्षद पवन अग्रवाल ने कहा– 'यह जनता के भरोसे और विश्वास के साथ खिलवाड़'

इस पूरे फर्जीवाड़े पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी भारी उबाल देखा जा रहा है। वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद व भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अटल जी की प्रतिमा के साथ इस तरह का खिलवाड़ करना न केवल मूर्ति के साथ खिलवाड़ है, बल्कि यह निंदनीय कार्य कटघोरा की जनता के भरोसे और विश्वास के साथ भी बड़ा धोखा है। पार्षद पवन अग्रवाल ने भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल वहां असली कांस्य (ब्रॉन्ज) की भव्य मूर्ति स्थापित करने की बात कही है।

विस्तृत जांच के बाद दोषियों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

कार्यपालन अभियंता अली बक्श ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले की एक विस्तृत तकनीकी जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपी जा रही है। जांच में गड़बड़ी के आरोप पूरी तरह सही पाए जाने पर जो भी अधिकारी, इंजीनियर या ठेकेदार दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निलंबन और एफआईआर (FIR) जैसी अत्यंत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महापुरुष के अपमान पर जनता में भारी उबाल, कड़ी कार्रवाई की मांग

गौरतलब है कि भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर यह आरोप लगाया था कि भुगतान तो पूरी तरह से 'ब्रॉन्ज प्रतिमा' के नाम पर निकाला गया, लेकिन असलियत में वहां अत्यंत निम्न गुणवत्ता की सामग्री अथवा घटिया ढांचे का उपयोग किया गया है, जिस पर सिर्फ ब्रॉन्ज रंग का पेंट पोतकर सच छिपाने की कोशिश की गई। प्रारंभिक तौर पर इसमें लगभग ₹13.60 लाख की भारी वित्तीय अनियमितता होने की आशंका जताई गई है। अब कटघोरा की जनता में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि भारत रत्न से सम्मानित देश के इतने महान महापुरुष की प्रतिमा के साथ घोर खिलवाड़ और उनका अपमान किया गया है। आम जनता ने दोटूक मांग की है कि इसमें शामिल सफेदपोशों और भ्रष्टाचारियों को बेनकाब कर उन पर तत्काल सबसे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

नगर पालिका और ठेकेदार खेमे में हड़कंप

संभागीय स्तर के बड़े अधिकारी द्वारा सीधे ग्राउंड पर उतरकर की गई इस त्वरित कार्रवाई से नगर पालिका कटघोरा के जिम्मेदार अफसरों और संबंधित ठेकेदार के खेमे में भारी हड़कंप मच गया है। स्थानीय जनता और प्रबुद्ध जनों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग की है कि जांच को बिना किसी दबाव के पूरा किया जाए और कटघोरा के गौरव को ध्यान में रखते हुए यहां जल्द से जल्द असली ब्रॉन्ज की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें