Wednesday 3rd of June 2026

ब्रेकिंग

बड़ी संख्या में जेसीबी और ट्रैक्टर जप्त

लोग गवा रहे जान,, नहीं है सुरक्षा के कोई इंतजामात..?

12 घण्टे के भीतर जारी हुआ स्थगन आदेश..

23 वाहन जप्त और कड़ी समझाईश..

कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी विवादित जमीन पर बेखौफ राखड़ पटिंग जारी

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-- लालपुर पंचायत के सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप..! : निष्पक्ष जांच की मांग-- जनता

Shubh Arvind Sharma

Sat, Oct 4, 2025

-- लालपुर पंचायत के सरपंच-सचिव पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप..! निष्पक्ष जांच की मांग-- जनता

मीडिया के सवालों से घबराए सरपंच.! आधे जवाब में ही भाग खड़े हुए...

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-पुरानी कहावत है, "चोर के दाढ़ी में तिनका " जब ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच से मीडिया के सवाल जवाब हुए तो,ये आधे सवालो पर ही ढेर हो गए और मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए।इससे साफ जाहिर है कि सरपंच अपने गुनाहों से बचने का प्रयास कर रहे हैं।सरपंच व सचिव पर सरकार के पैसों का दुरुपयोग करने के गम्भीर आरोप है।

विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच धनेश्वर सिह व सचिव हसन अली के द्वारा विकास कार्यो में कूटरचना कर लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया हैं,इन्होंने फर्जी तरीके से निर्माण कार्यो का जिओ टेक कर तथा बिना कार्य किये लाखो रुपये सीधे अपने निजी खातों में आहरण कर लिए है,इनके ऊपर लगे आरोप कोई हवाहवाई नही है बल्कि दस्तावेजो से प्रमाणित है जिन्हें ठुकराया नही जा सकता।

ग्राम की जनता भी इनके भ्रष्टाचार व घोटालो को देख हतप्रभ है, अब जनता समझ चुकी है इनके घोटालो के कारण गांव का विकास नही हो पा रहा है, बल्कि सरपंच सचिव अपना विकास करने में लगे हैं।अब जनता न्याय के साथ सरपंच व सचिव पर कार्यवाही की मांग कर रही है।बहरहाल अब इनके घोटालो की गूंज पंचायत तक ही सीमित नही रही,बल्कि जिले तक पहुँच गई है, कयास लगाए जा रहे हैं कि सरपंच सचिव के घोटालो की अगर निष्पक्ष जांच हुई तो पंचायत अधिनियम के नियमो का उलंघन करने के एवज में सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।

सूत्रों के हवाले से ज्ञात है कि सरपंच सचिव अपने गुनाहों को छुपाने भरसक प्रयास में लगे हुए हैं,इन्हें लगता है कि ये अपने उच्च अधिकारियों से साठगांठ कर बच जाएंगे।लेकिन इन्हें ज्ञात होना चाहिए कि जिले की कमान ईमानदार व कर्त्तव्यनिष्ठ कलेक्टर अजित वसंत के हाथों में हैं जहाँ न्याय संगत कार्यवाही होती है,अब देखना है कि कब तक जांच टीम गठित होती है और जांच में क्या खुलासा होता है। और जांच में दोषी पाए जाने पर क्या कार्यवाही होती है.?

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें