Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का शुभारंभ, 'हनुमान अंश' के नायक शोभिनव सत्या संग सजी प्रेस वार्ता

आज से बदला ट्रैफिक प्लान, नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री, बाईपास से गुजरेंगे रूट

त्वरित संज्ञान लेकर तहसीलदार को सौंपी कमान,जांच के दिए सख्त निर्देश, भ्रष्ट अधिकारियों में मची खलबली!

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

BREKING NEWS: : धर्मनारायण तिवारी भेजे गए लाइन.! प्रमोद डड़सेना होंगे कोतवाली प्रभारी..

Shubh Arvind Sharma

Tue, Jun 30, 2026

BREKING NEWS: धर्मनारायण तिवारी भेजे गए लाइन.! प्रमोद डड़सेना होंगे कोतवाली प्रभारी..

कोरबा:-पुलिस अधीक्षक कार्यालय से बीते दिन 29 जून 2026 को आदेश जारी हुआ था जिसमे कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को कोतवाली की बडी जिम्मेदारी दी गई थी।वही कटघोरा थाना प्रभारी एम बी पटेल को बनाया गया है।

आदेश के महज चौबीस घण्टे बाद निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को लाइन भेज दिया गया है और निरीक्षक प्रमोद डड़सेना को कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।इस औचक फेरबदल से जिले में हड़कंप मच गया है, आखिर ऐसा क्या हुआ कि 24 घण्टे के बाद धर्मनारायण तिवारी को लाइन भेज दिया गया।

विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हैं कि कर्तब्यनिष्ठ तेजतर्रार निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को लाइन भेजने के पीछे राजनैतिक हस्तक्षेप हो सकता है लिहाजा कोतवाली की जिम्मेवारी सुनिश्चित करने से तिवारी पीछे हट गए और इन्हें लाइन भेज दिया गया,वही कोतवाली की जिम्मेदारी प्रमोद डड़सेना को सौपी गई है।

धर्मनारायण तिवारी की कार्यशैली से कोरबा की जनता भलीभांति अवगत है,इन्होंने पूरी ईमानदारी से बेहतर पुलिसिंग का दायित्व निभाया है।इनकी पोस्टिंग जिस भी थाने में रही वहां इन्होंने अपराध,जुर्म,नशे को लेकर बड़ी बड़ी कार्यवाहियां की है।इन्होंने जनता के बीच पुलिस की उत्कृष्ट छवि स्थापित की है।इनकी कार्यशैली से कोरबा की जनता संतुष्ट ही नही बल्कि इनकी कार्यो की जमकर प्रशंसा करती है।लोगो को उम्मीद थी धर्मनारायण तिवारी जैसे तेजतर्रार कर्तब्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी नगर कोतवाल बने हैं तो वहाँ कुछ नया देखने को मिलता,लेकिन इनके लाइन में जाने से जनता में मायूसी छा गई है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें