Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

सड़क रोककर दबंगई और धमकी का सनसनीखेज आरोप

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

पोड़ी उपरोड़ा:सरपंच व सचिव ने कर दिए लाखो के घोटाले..! : फर्जी जिओ टेक.? निजी खातों में भुगतान.? भ्रष्टाचार चरम सीमा के पार...

Shubh Arvind Sharma

Wed, Oct 1, 2025

पोड़ी उपरोड़ा:सरपंच व सचिव ने कर दिए लाखो के घोटाले..! फर्जी जिओ टेक.? निजी खातों में भुगतान.? भ्रष्टाचार चरम सीमा के पार...

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच व सचिव की ऐसी मिलीभगत है कि आप दाँतो तले उंगली दबा लेंगे,इन्होंने सरकारी पैसो का दुरुपयोग करने में कोई कसर नही छोड़ी है,विकास के नाम पर जमकर लूट मचाई है।इन्होंने लाखो रुपये का फर्जी भुगतान फर्जी जिओ टेक कर अपने चहेते लोगो व अपने निजी खातों में कर सिद्ध कर दिए है कि पंचायत में सरकार के पैसों का दुरूपयोग किस मुकाम पर है।

ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच धनेश्वर सिह के निजी खाते में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है, वही ग्राम सचिव हसन अली इस भ्रष्टाचार के खेल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लाखो रुपये का कमीशन गबन कर गए हैं।इतना ही नही इनका ये खेल पिछले पंचवर्षीय से चला आ रहा है, जब धनेश्वर सिह की पत्नि ग्राम प्रधान रही,उस दौरान भी सरपंच पति ने पंचायत में जमकर भर्राशाही को अंजाम दिया था।

इन्होंने 15वे वित्त की राशि का भी जमकर दुरुपयोग किया है,फर्जी जिओ टेक दर्शाकर हजारो लाखो रुपये का भुगतान सरपंच धनेश्वर के निजी खाते में हुआ है।यहाँ तक कि एरिकेशन द्वारा बनाये गए सीसी रोड का जिओ टेक बताकर लाखो रुपये का आहरण कर लिया गया।बोर के नाम पर फर्जी तरीके से बिना कुछ लागत लगाए ही लाखो रुपये का भुगतान हो गया वो भी निजी खातों में..? इनके भ्रष्टाचार आपके सोच से भी परे है इन्होंने अपने कारनामो को अंजाम देने में कोई कसर नही छोड़ी है।

ग्राम पंचायत की भोलीभाली जनता सरपंच के कारनामो से शायद वाकिफ नही होगी,लेकिन वर्तमान सरपंच व सचिव ने जनता को धोखा देते हुए सरकार के पैसों का जमकर बंदरबांट किया है।ऐसा प्रतीत होता है मानो सरपंच व सचिव को सरकार के नोकरशाहो व नेताओं का बड़ा बड़ा संरक्षण प्राप्त है,जो ये बेखोफ होकर सरकार के पैसों का जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं।

इनके घोटालो की गाथा यही समाप्त नही होती है, इन्होंने गांव में बिना कार्य किये, फर्जी जिओ टेक कर मंच निर्माण व भवन निर्माण के नाम पर भी लाखों रुपये का भुगतान अपने निजी खातों में किया है।गाव की जनता अब ऐसे भ्रष्ट व घोटालेबाज सरपंच सचिव पर कार्यवाही की मांग कर रही है।अगर इनके घोटालो की निष्पक्ष जांच हुई तो सरपंच व सचिव सलाखों के पीछे जा सकते हैं।जनता भी जांच की मांग कर न्याय चाहती है।शेष खबर आपको अगले अंक में ...

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें