कटघोरा दिव्य हनुमंत कथा:कड़ी सुरक्षा के बीच चोरो की आमद, : महिला के गले से सोने की चेन पार..
Shubh Arvind Sharma
Sun, Mar 29, 2026
कटघोरा दिव्य हनुमंत कथा:कड़ी सुरक्षा के बीच चोरो की आमद, महिला के गले से सोने की चेन पार..
लाखो की भीड़ में 64 कैमरो की निगरानी फेल, प्रशासन का अलर्ट''सावधानी ही बचाव है"
कोरबा:-कटघोरा के ग्राम ढप ढप में दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर बालाजी सरकार द्वारा कथा सुनाई जा रही है।कथा का आज दूसरा दिन था जहां लाखो श्रद्धालु कथा सुनने पहुचे थे। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है,लेकिन पुलिस की व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए कथा स्थल में कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रवेश कर लिया।हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

बांकी मोगरा के निवासी नवल पंडित ने थाना बांकी मोगरा में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी धर्मपत्नी अमिता पंडित अपने पड़ोसियों के साथ कथा सुनने ढप ढप कथा स्थल गई थी।कथा सुनने के बाद जब वह पंडाल से निकली तो भीड़ में किसी ने उसके गले से सोने की चेन पार कर दी,चेन करीब 1.5तोले की बताई जा रही है जिसकी कीमत लगभग 215666/-रुपये बताई जा रही है।अमिता पंडित को इस बात का अहसास घर आने पर हुआ जब गले से सोने की चेन गायब मिली।तब इसने चेन चोरी होने की जानकारी अपने पति को दी।घटना की जानकारी मिलते ही नवल पंडित ने मामले की जानकारी बांकी मोगरा पुलिस को दी और रिपोर्ट दर्ज कराई।
बांकी मोगरा थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही है।पुलिस ने कथा स्थल में कुछ असामाजिक तत्वों को धर दबोचा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।वही पुलिस ने श्रद्धालुओं व भक्तो से आग्रह किया कि वे कथा स्थल पर कीमती आभूषण पहनकर व महंगी सामग्री लेकर ना जावे,कथा स्थल में लगातार सूचना भी दी जा रही है कि भक्त अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करे असामाजिक तत्वों से बच कर रहे।वही पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कथा स्थल में असामाजिक तत्वों का प्रवेश करना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है।
Tags :
sharmanews
Sharmanews
विज्ञापन
विज्ञापन