Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

सड़क रोककर दबंगई और धमकी का सनसनीखेज आरोप

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

सरपंच-सचिव की हरक़तें बर्दाश्त योग्य नही..! : पत्रकार समाज व बुद्धिजीवीयो ने कहा निदंनीय करतूत..

Shubh Arvind Sharma

Sat, Oct 11, 2025

सरपंच-सचिव की हरक़तें बर्दाश्त योग्य नही..! पत्रकार समाज व बुद्धिजीवीयो ने कहा निदंनीय करतूत..

सरपंच-सचिव व शिकायतकर्ता के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत..निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग।

कोरबा:-अपने भ्रष्टाचार के कारनामो को छुपाने पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच सचिव ने जो हथकंडा अख्तियार कर पत्रकारों की छवि पर प्रहार किया है वह बर्दास्त योग्य नही मानी जा सकती। यह करतूत सरपंच सचिव की ओझी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।इनकी हरकतों से न केवल लालपुर बल्कि पूरे ब्लाक के पँचायत में सम्माननीय सरपंच सचिवो को ठेस पहुचाई है।सभी ने इसकी निंदा की है।

पत्रकार समाज व बुद्धिजीवीयो ने भी सरपंच सचिव की हरकतों का जमकर निंदा की है।अब इन्होंने यह हरकत अपने विवेक से की है या इसके पीछे कोई राजनीतिक षड्यंत्र है यह तो हम नही कह सकते लेकिन इतना जरूर साफ है कि सरपंच सचिव ये हरकत समाज को आईना दिखाती है,ऐसे में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कैसे भ्रष्टाचार उजागर करे जहां पग पग में कांटे बिछे हो.? एक पत्रकार को भ्रष्टाचार उजागर करने में कितने संघर्षो का सामना करना पड़ता है यह ग्राम पंचायत लालपुर के सरपंच सचिव ने जाहिर कर दिया।

उक्त निंदनीय घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश है,पत्रकार समाज इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता है।कोरबा पुलिस अधीक्षक के समक्ष इस पूरे मामले को लेकर पत्रकारों ने सरपंच सचिव व शिकायतकर्ता के विरुद्ध शिकायत पेश की है, जिसमे झूठी शिकायत व छवि धूमिल करने वालो के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें