Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

पसान वनपरिक्षेत्र में पुराने रतनजोत पौधों को काटने पर नाराजगी, डीएफओ बोले- "शिकायत मिलने पर होगी जांच"

फरार मास्टरमाइंड कर्नाटक बार्डर से गिरफ्तार

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

भिलाई बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, : निजी विवाद के लिए पद का दुरुपयोग,,कार्रवाई की उठी मांग..

Shubh Arvind Sharma

Thu, Apr 30, 2026

भिलाई बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप,निजी विवाद के लिए पद का दुरुपयोग,,कार्रवाई की उठी मांग..

कोरबा,हरदी बाजार। सत्ता की सनक में भारतीय जनता पार्टी के भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार राठौर एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, राठौर पर आरोप है कि उन्होंने अपने निजी विवाद को सुलझाने के लिए पार्टी के आधिकारिक लेटरहेड का इस्तेमाल किया, जो न केवल नैतिक रूप से गलत है बल्कि संगठन की छवि को भी धूमिल करने वाला कदम माना जा रहा है।

मामला तब और गंभीर हो गया जब इसी विवाद से जुड़े दो अन्य आवेदन पत्र भी सामने आए, जिनमें दोनों पक्षों के बीच आपसी आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस कार्यवाही को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया है। एक पक्ष का कहना है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई गई, जबकि दूसरे पक्ष ने जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक जिम्मेदार राजनीतिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा निजी मामले में पार्टी के लेटरहेड का उपयोग क्यों किया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पद के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है और इससे पार्टी की साख पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों और विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर भाजपा नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दिनेश राठौर को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाना चाहिए और निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

इधर, प्रशासनिक स्तर पर भी इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों के आवेदन और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि भाजपा संगठन इस मामले में क्या रुख अपनाता है। क्या पार्टी अपने नेता के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी या यह मामला भी अन्य विवादों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा—यह आने वाला समय ही बताएगा।बहरहाल भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर के कारनामो से भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें