Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का शुभारंभ, 'हनुमान अंश' के नायक शोभिनव सत्या संग सजी प्रेस वार्ता

आज से बदला ट्रैफिक प्लान, नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री, बाईपास से गुजरेंगे रूट

त्वरित संज्ञान लेकर तहसीलदार को सौंपी कमान,जांच के दिए सख्त निर्देश, भ्रष्ट अधिकारियों में मची खलबली!

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

बड़ा हादसा: दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, : एक ड्राइवर की मौत, दूसरा घायल

Shubh Arvind Sharma

Wed, Nov 5, 2025

बड़ा हादसा: दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, एक ड्राइवर की मौत, दूसरा घायल

कोरबा:- जिले के पसान मेन रोड पर बुधवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद एक ड्राइवर केबिन में फंस गया था। मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दल प्रताप सिंह उम्र (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोरिया जिले का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह दीपका खदान से कोयला लोड कर मध्य प्रदेश जा रहा था। वहीं, दूसरे ट्रक के ड्राइवर का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे जिसके कारण आमने-सामने की यह भीषण टक्कर हुई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें