दिव्य हनुमंत कथा: : "पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?
Shubh Arvind Sharma
Thu, Apr 2, 2026
दिव्य हनुमंत कथा: "पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?
कोरबा:-कटघोरा के ग्राम ढप ढप में दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया गया,जहां बागेश्वर धाम के पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा सुनाई गई।कथा सुनने दूर दूर से भक्त पहुँचे, लाखो की संख्या में भीड़ एकत्र हुई।वही आयोजन समिति के द्वारा "पास" जारी किया गया था, भक्त "पास" लेकर पंडाल पहुँच रहे थे,इस बीच कई भक्त 'पास" लेकर पंडाल में जाने की कोशिश कर रहे थे,लेकिन पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था होने के कारण "पास" धारी कई भक्तो को अंदर एंट्री नही मिल पाई,बल्कि उन्हें खरी खोटी सुननी पड़ी,कई भक्तो को अपमानित होना पड़ा।पुलिस के आगे भक्त गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उनकी एक ना सुनी गई।

हालात इतने बत्तर रहे कि कई भक्तो के परिवार बिछड़ गए,किसी का परिवार पंडाल अंदर फस गया तो वही कुछ भक्त परिवार से मिलने पंडाल के बाहर भटकते रहे।इतना ही नही आयोजन समिति की व्यवस्था इतनी बत्तर थी कि पंडाल अंदर बैठे भक्तो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा,न तो वे पंडाल से बाहर आ सकते थे और न उनके लिए पंडाल के भीतर कोई उचित व्यवस्था थी यहाँ तक कि भक्त पानी पीने के लिए तरस गए।कई महिलाएं छोटे छोटे बच्चो को लेकर कथा सुनने पहुची थी उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।हालांकि पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाये रखी,किसी भी तरह की कोई भगदड़ या कोई घटना नही हुई।

आयोजन समिति द्वारा जारी "पास" के कारण कई भक्तो को अपमानित होना पड़ा और कड़ी धूप में मशक्कत करनी पड़ी,जबकि स्टेज से अलाउंस किया जा रहा था पंडाल में "पास" अनिवार्य नही है "पहले आओ, पहले पाओ" की व्यवस्था थी।वही कई भक्त "पास" की वजह से परेशान होते रहे।पंडाल के भीतर जाने वाले गेट पर भक्त वी वी आई पी "पास" लेकर सँघर्ष करते रहे।यहां तक कि ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों ने भी "पास" धारी भक्तो को अंदर जाने नही दिया और भक्तो को जमकर खरी खोटी सुननी पड़ी।
आयोजन समिति की लचर व्यवस्था को लेकर भक्तों में खासी नाराजगी देखने को मिली।हालांकि भक्तो ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए नाराजगी को दरकिनार किया और कड़े धूप और लचर व्यवस्था के बीच कथा का आनंद लिया।कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने दूर दूर से श्रद्धालु पहुचे थे। लाखो की संख्या में भीड़ जमा रही।
Tags :
sharmanews
Sharmanews
विज्ञापन
विज्ञापन