राज के "राज" में जनता त्रस्त.! : पानी व मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही जनता,
Shubh Arvind Sharma
Thu, Jun 11, 2026
राज के "राज" में जनता त्रस्त.! पानी व मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही जनता,
पालिका के हुक्मरान बने अंधे- बहरे .? जनता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर
कटघोरा:-इसमें कोई दो रॉय नही है कि राज जायसवाल को गद्दी पर बैठाना जनता को भारी पड़ गया है,कटघोरा की जनता अब अपना सिर पीटने को मजबूर हैं।दरअसल जनता को उम्मीद थी कि नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल जनता के समस्याओं पर खरे उतरेंगे,लेकिन इनके राज में जनता त्रस्त नजर आ रही है।ये जनता की सोच के विपरीत साबित हुए।इनके राज में जनता पानी व मूलभूत जैसी सुविधाओं के लिए बेबस है।राज जायसवाल जनता की समस्याओं को समझने के बजाय शब्दजाल बुन रहे हैं।

कटघोरा नगर पालिका परिषद में भले अध्यक्ष के कुर्सी पर चेहरे बदलते रहे,लेकिन समस्या आज भी ज्यो की त्यों बनी हुई है।वार्डवासियों को आज भी मूलभूत जैसी समस्याओं के लिए कड़ा संगर्ष करना पड़ता है, फिर चाहे समस्या पानी,रोड़, बिजली या अन्य कोई समस्या हो जनता को सड़क पर उतरना ही पड़ता है।

हाल ही में कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 12 व 13 जुराली में पिछले एक साल से पानी की समस्या बनी हुई है, वार्ड की जनता पानी के लिए जद्दोजहद कर रही है,वार्ड पार्षद को लगातार अवगत करा रही है, कई बार वार्ड की जनता नगर पालिका के जिम्मेदार नोकरशाहो को अवगत करा चुकी है, लेकिन मजाल है कोई जिम्मेदार नोकरशाह या नगर पालिका अध्यक्ष के कानों पर जु तक रेंग दे।हालांकि नगर पालिका के अध्यक्ष बोर करवाने की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन वार्ड की जनता को दुहाई से मतलब नही है जनता को पानी चाहिए, हर हाल में पानी चाहिए।
चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि जनता के पाव में गिरकर ऐसे वादे करते हैं मानो वे जनता की समस्याओं पर खरे उतरने में कोई कसर नही छोड़ेंगे, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता उन्ही नेताओ के पाव तले नजर आती है।अब कटघोरा की जनता को समझ आ गया है कि नगर अध्यक्ष राज जायसवाल अपने स्वार्थ के खातिर जनता को झूठे दावे वादे कर जनता के साथ बड़ा फरेब किये हैं।ये जनता को मूलभूत जैसी सुविधा देने में पूरी तरह विफल है,इनके राज में केवल भ्रष्टाचार का राज है.?

वार्ड 12 व 13 जुराली की जनता ने नगर पालिका के सीएमओ को पत्र जारी कर अवगत किया है कि अगर 24 घण्टे के भीतर वार्ड में पानी की समस्या का समाधान नही हुआ तो पालिका का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
24 घण्टे के अल्टीमेटम बाद पालिका के नोकरशाहो के कानों पर त्वरित जु रेंगी और आनन फानन में ग्राम जुराली पालिका की टीम पहुँची और ग्रामीणों को नया बोर का आश्वासन दिया तथा टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति कर ग्रामीणों को शांत किया गया।मतलब साफ है अगर जनता अपनी समस्याओं को लेकर जागरूक नही होगी व रौद्र रूप नही अपनाएगी तब तक अधिकारियों के कानों पर जु तक नही रेंगती।इसका सीधा उदाहरण जुराली की जनता का है जिन्होंने समस्या को सहने के बजाय पालिका को आड़े हाथों लिया।
अब देखने वाली बात ये होगी कि नगर पालिका वार्ड की जनता की समस्याओं पर कितना खरा उतरेगी,या वार्ड की जनता भ्रष्ट अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के नाक तले पानी की समस्याओं से जूझती रहेगी।
Tags :
sharma news
विज्ञापन
विज्ञापन