Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

पसान वनपरिक्षेत्र में पुराने रतनजोत पौधों को काटने पर नाराजगी, डीएफओ बोले- "शिकायत मिलने पर होगी जांच"

फरार मास्टरमाइंड कर्नाटक बार्डर से गिरफ्तार

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-अवैध गतिविधियों पर पुलिस सख्त: : होटल-लॉज व ढाबों पर दबिश, संचालको में मचा हड़कंप..!

Shubh Arvind Sharma

Mon, Apr 27, 2026

--अवैध गतिविधियों पर पुलिस सख्त: होटल-लॉज व ढाबों पर दबिश, संचालको में मचा हड़कंप..!

कोरबा/कटघोरा, 27 अप्रैल 2026 : कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर एवं कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जिसमें एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह और प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह सक्रिय रूप से शामिल हैं। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के होटल, लॉज और ढाबों में लगातार सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी होटल, लॉज और ढाबा संचालक बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दें। इसके साथ ही परिसर में शराबखोरी, संदिग्ध गतिविधियों या अन्य गैरकानूनी कार्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सख्ती का असर भी दिखने लगा है। हाल ही में तानाखार क्षेत्र स्थित कंचन ढाबा को नियमों के उल्लंघन के चलते सील किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें