Sunday 2nd of August 2026

ब्रेकिंग

सूत्रों का बड़ा दावा— बिलासपुर के आकाओं की शरण में कटघोरा CMO, मिला तगड़ा 'अभयदान'!

विकास सिंह के 'फ्लॉप शो' की अंदरूनी कहानी; राजनैतिक दबाव के आगे टेके घुटने या खुद ही नहीं उठा पाए आंदोलन का बोझ?

32 घंटे में समेटना पड़ा बोरिया-बिस्तर; भाजपा बोली— 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'

कहा– "केवल इंजीनियर की बलि चढ़ाना अन्य दोषियों को अभयदान, पूरे सिंडिकेट पर हो प्रशासनिक और संगाठनात्मक एक्शन"

बोले— "इंजीनियर तो मोहरा है, असली खेला तो CMO और ठेकेदार की तिकड़ी ने रचा है!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

भ्रष्टाचार की हद: भाजपा नेत्री मीना शर्मा भड़कीं, : कहा– "केवल इंजीनियर की बलि चढ़ाना अन्य दोषियों को अभयदान, पूरे सिंडिकेट पर हो प्रशासनिक और संगाठनात्मक एक्शन"

Shubh Arvind Sharma

Sat, Aug 1, 2026

भ्रष्टाचार की हद: भाजपा नेत्री मीना शर्मा भड़कीं, कहा– "केवल इंजीनियर की बलि चढ़ाना अन्य दोषियों को अभयदान, पूरे सिंडिकेट पर हो प्रशासनिक और संगाठनात्मक एक्शन"

कटघोरा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में एक ऐसा घोटाला सामने आया है, जिसने न सिर्फ प्रशासनिक शुचिता को शर्मसार किया है, बल्कि देश के सर्वमान्य नेता और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान को भी गहरी ठेस पहुंचाई है। प्रदेश में अपनी ही सरकार होने के बावजूद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना शर्मा ने इस पूरे मामले को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने साफ कहा है कि इस महाघोटाले में केवल छोटे कर्मचारियों या इंजीनियर को सस्पेंड करके मामले को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जारी किए थे ₹30 लाख

भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला संयोजक, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ) ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विकास में अटल जी का योगदान अतुलनीय है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री आदरणीय अरुण साव जी ने राज्य की सभी नगर पालिकाओं और नगर निगमों में 'अटल परिसर' के निर्माण और भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए ₹30-30 लाख की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की थी।

ब्रॉन्ज की जगह सीमेंट पर पोत दिया रंग, बारिश में खुली पोल

सरकार की मंशा इतनी पवित्र थी कि समूचे छत्तीसगढ़ में अटल जी की गरिमा के अनुरूप कांस्य (ब्रॉन्ज) की आदमकद प्रतिमाएं लगाई जाएं। लेकिन कटघोरा नगर पालिका के अधिकारियों और ठेकेदार ने मिलकर इस योजना में बड़ा भ्रष्टाचार कर डाला। तय मापदंडों को ताक पर रखकर कांस्य की जगह सीमेंट-कंक्रीट की घटिया मूर्ति खड़ी कर दी गई और उस पर चमकीला मेटालिक पेंट पोत दिया गया ताकि वह ब्रॉन्ज जैसी दिखे। हाल ही में हुई तेज बारिश ने इस भ्रष्टाचार की कलई खोल दी। पानी पड़ते ही नकली रंग उखड़ गया और अंदर की सीमेंट-कंक्रीट साफ नजर आने लगी।

"केवल इंजीनियर पर निलंबन की कार्रवाई अन्य दोषियों को अभयदान"

मामले में हो रही लीपापोती की आशंका पर कड़ा प्रहार करते हुए श्रीमती मीना शर्मा ने दोटूक शब्दों में कहा, "इतना बड़ा स्कैम केवल एक इंजीनियर के बस की बात नहीं है। इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। ऐसे में केवल इंजीनियर पर निलंबन (सस्पेंशन) की कार्रवाई करना, पर्दे के पीछे बैठे अन्य बड़े दोषियों को अभयदान देने जैसा होगा।" उन्होंने मांग की कि जांच की आंच ऊपर बैठे रसूखदारों तक भी पहुंचनी चाहिए।

"बिना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता के यह घोटाला मुमकिन नहीं"

श्रीमती मीना शर्मा ने नगर पालिका प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, "कटघोरा नगर पालिका में इस वक्त घोटालों की भरमार है। बिना उच्च अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता व संरक्षण के इतना बड़ा दुस्साहस और घोटाला संभव ही नहीं है।" उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ वित्तीय भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की भावनाओं के साथ किया गया एक क्रूर और अक्षम्य खिलवाड़ है।

"प्रशासनिक कार्रवाई के साथ हो कड़ा संगाठनात्मक एक्शन, बख्शें नहीं जाएंगे अपने भी"

अपनी ही सरकार के प्रशासन और नेतृत्व से इंसाफ की मांग करते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि:--

दल और रसूख से ऊपर उठकर हो एफआईआर:

ठेकेदार किसी भी राजनैतिक दल का हो, उस पर अटल जी की प्रतिमा के अपमान का सीधा आरोप तय करते हुए तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए और उसे जेल भेजा जाए।

संगाठनात्मक गाज गिरना तय हो:

श्रीमती मीना शर्मा ने विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि यदि संबंधित ठेकेदार या संगठन का कोई भी व्यक्ति जो प्रत्यक्ष रूप से इस घोटाले में संलिप्त है, उस पर प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ संगाठनात्मक कार्रवाई भी अवश्य होनी चाहिए। भ्रष्टाचारियों को तुरंत पदमुक्त कर संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

छत्तीसगढ़ वासी सदैव अटल जी के ऋणी रहेंगे

भावुक होते हुए मीना शर्मा ने कहा कि समूचा छत्तीसगढ़ राज्य अटल जी का कृतज्ञ है। उन्होंने बिना किसी आंदोलन, हिंसा या खून-खराबे के हमें हमारा छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया था। ऐसे महापुरुष का सम्मान हमारे लिए गौरव का विषय है। उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।इस पूरे खुलासे और भाजपा नेत्री के आक्रामक तेवरों के बाद अब कटघोरा से लेकर राजधानी रायपुर तक प्रशासनिक महकमे और सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। देखना होगा कि इस बड़े फर्जीवाड़े की जड़ तक पहुंचकर प्रशासन क्या कड़ा एक्शन लेता है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें