Sunday 12th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

मिनीमाता संस्था के संरक्षण में प्याऊ का उद्धघाटन,, : स्काउट गाइड की पहल..

Shubh Arvind Sharma

Wed, Apr 8, 2026

मिनीमाता संस्था के संरक्षण में प्याऊ का उद्धघाटन,,स्काउट गाइड की पहल..

कोरबा/कटघोरा:-मिनीमाता सामाजिक सेवा संस्थान (NGO) सामाजिक कार्यो समेत जन उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभा रही है।हाल ही में संस्था द्वारा ग्राम गुरसिया में निःशुल्क कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर संचालित किया है जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान बच्चे निःशुल्क कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं।इसी कड़ी में आज पौड़ी उपरोड़ा के स्काउट गाइड द्वारा संस्था के संरक्षण में प्याऊ का उद्घाटन किया है।कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि , स्काउट गाइड के बच्चे व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रति वर्ष की भांति मौसम परिवर्तन व भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शीतल पेय जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विकास खण्ड पोड़ी उपरोड़ा की पहल से आज दिनांक 8अप्रैल 2026 दिन बुधवार को भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स जिला कोरबा (छ ग)निर्देशानुसार ग्राम पंचायत गुरसिया बस स्टैंड के नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संचालित हो रहा मिनीमता सामाजिक सेवा संस्थान के पास मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गुरसिया श्रीमती प्रेमलता बघेल एवम् लेपरा पंचायत सरपंच सुश्री चंद्रकला पोर्ते जी का स्काउटिंग परम्परा से स्वागत किया गया तत्पश्चात श्रीफल फोड़कर तथा रिबन काटकर प्याऊ घर का विधिवत उदघाटन अथितियों के करकमलों से हुआ तथा राहगीरों को शीतल पेयजल ग्रहण कराया गया l

उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा शीतल प्याऊ घर खोलने की सराहना करते हुए स्काउटिंग की हर गतिविधियों में पूर्ण सहयोग करने पर अपना सहमति दिए l वही लेपरा पंचायत सरपंच सुश्री चंद्रकला पोर्ते जी ने प्याऊ घर खोलने हेतु 2 नग मिट्टी का घड़ा सहयोग प्रदान किए जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके और कार्यक्रम की सराहना किए l मिनिमाता संस्थान के संचालक बलवंत जी ने प्याऊ घर को आगे 3 माह तक संचालित करने का बीड़ा उठाया और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को धन्यवाद व्यक्त किए जिन्होंने उनके संस्था को कार्यक्रम हेतु चयन किए अंतिम में स्काउटिंग के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहने वाले ब्लॉक संयुक्त सचिव मनराखन अगरिया जी के जन्म दिवस पर केक काटा गया और उनके द्वारा राहगीरों को शीतल पेय जल भी पिलाए, तथा उपस्थित सभी के लिए श्वल्पाहार उनके द्वारा दिया गया उक्त कार्य के लिए अगरिया जी ने अपने आप को सौभाग्य शाली बताया कि उनका जन्म दिन लोगो की सेवा कार्य करते बीत रहा है और आगे सेवा कार्य करते रहेंगे l

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक संयुक्त सचिव मनराखन अगरिया द्वारा हुआ एवम् आभार व्यक्त ब्लॉक सचिव लक्ष्मी राज ने किया l

उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गुरसिया सरपंच श्रीमती प्रेमलता बघेल, लेपरा सरपंच सुश्री चंद्रकला पोर्ते, मिनीमाता संस्थान के संचालक बलवंत सिंह जी, लक्ष्मी चौहान, RK सरकार, रोजगार रामेश्वर दास, लक्ष्मी राज ब्लॉक सचिव , मनराखन अगरिया ब्लॉक संयुक्त सचिव,फ्लॉक लीडर सावित्री पुलस्त ,,ललिता तिवारी,,

रोवर कृष्णा साहू, हितेंद्र निर्मलकर, तनिश जयसवाल, तन्मय पोर्ते, सुमित बघेल, योगेश यादव, रितेश यादव, श्रेयांश पांडेय, अंश इंगले, रेंजर माही जयसवाल,सहित स्काउट, गाइड तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें