Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

पसान वनपरिक्षेत्र में पुराने रतनजोत पौधों को काटने पर नाराजगी, डीएफओ बोले- "शिकायत मिलने पर होगी जांच"

फरार मास्टरमाइंड कर्नाटक बार्डर से गिरफ्तार

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

''सेवा संचय" ग्रुप ने वृद्धाश्रम में भेंट किये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,, : वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान.

Shubh Arvind Sharma

Mon, May 4, 2026

''सेवा संचय" ग्रुप ने वृद्धाश्रम में भेंट किये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,, वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान.

कोरबा:-समाज मे असहाय व जरूरतमंद लोगो की सेवा करने के उद्देश्य से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के लाईफ मित्रो द्वारा तैयार "सेवा संचय" ग्रुप द्वारा कोरबा के नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भेंट किये हैं।जिसमे 50 इंच स्मार्ट टीवी ,होमथिएटर,टाटा स्काय छतरी व अन्य सामग्री सामिल है।सामग्री मिलते ही वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान उभर आई। उक्त कार्यक्रम में एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के कोरबा ब्रांच से सुमन बाला साहू,सुमित्रा कर्ष, पुष्पा पैकरा, गोवर्धन साहू,जांजगीर ब्रांच से खगेश्वर प्रसाद साहू,मायाराम तंबोली, रंजेश बंजारे,दिलेश्वर प्रसाद साहू तथा बलौदा बाजार से भागवत राम साहू,मीना चंद्रा, गायत्री बाघमार शामिल रहे।

"सेवा संचय ग्रुप" समाज मे मौजूद जरूरतमंद व असहाय लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने उनकी मदद करने हेतु बनाया गया है।इस ग्रुप में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लाईफ मित्र शामिल है।जो अलग अलग ब्राँच से हैं, सभी ने मिलकर ये ग्रुप तैयार किया है।ग्रुप में शामिल सभी लाईफ मित्र नए वित्तीय वर्ष से प्रतिमाह अपनी आय से कुछ राशि निकाल कर संचय करते हैं और उस राशि से जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हैं।

कोरबा के नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में जब ग्रुप के मित्र पहुँचे और वहाँ मौजूद वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना,इस दौरान "सेवा संचय" के मित्रो ने आभास किया कि यहाँ निवासरत वृद्धजनों को भीषण गर्मी में कूलर भेंट किया जाए।इस दौरान मित्रो ने वृद्धजनों से पूछा आप लोगो की जरूरत क्या है, इस बीच वृद्ध माताओं ने बताया कि कूलर तो है लेकिन टीवी नही होने से हमारा समय नही कटता, जिस कारण हमे निराशा होती है। उनकी बात सुन ग्रुप के मित्रों ने आश्रम में 50 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी,होम थियेटर, टाटा स्काई व अन्य राशन सामाग्री उपलब्ध कराए इस नेक कार्य में अनुदान की बात सुनकर बालाजी इलेक्ट्रॉनिक एस एस प्लाज़ा कोरबा के संचालक रूपेश अग्रवाल जी के द्वारा रेट कम करते हुए स्पीकर साथ में दिया गया । सामग्री मिलते ही वृद्धों के चेहरों पर मुस्कान उभर आई,अब इन्हें अकेलापन महसूस नही होगा सभी एकसाथ बैठकर खुशी का आनंद ले सकेंगे। सभी वृद्धजनों ने "सेवा संचय ग्रुप" के मित्रो को आशीर्वाद प्रदान किया।

"सेवा संचय" के मित्रो ने बताया कि समाज मे एक अच्छा सन्देश देने के उद्देश्य से जरूरतमन्दों को उनकी जरूरत पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास है,हमारी कोशिश जरूरतमन्दों के चेहरों पर मुस्कान ला सकती है।आज हमारी टीम द्वारा कोरबा के नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामाग्री भेंट की गई,हमारे एक छोटे से कदम से वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान उभर आई।टीम ने आगे बताया भविष्य में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें