Wednesday 11th of March 2026

ब्रेकिंग

व्यापारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश.

डॉ. हिमांशु खुटिया ने रायपुर में की बड़ी सर्जरी..

हताश ठेकेदार आमरण अनशन पर--SHARMA NEWS

इन्हें नही है किसी का ख़ौफ़..?

डॉ. हिमांशु खुटिया ने प्रदान किया नया जीवन...

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

"सजग कोरबा" अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अलर्ट.. : व्यापारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश.

Shubh Arvind Sharma

Sat, Feb 21, 2026

"सजग कोरबा" अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अलर्ट.. व्यापारियों की बैठक में दिए सख्त निर्देश.

कोरबा/कटघोरा, 20 फरवरी 2026: आगामी होली त्योहार और वैवाहिक सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए “सजग कोरबा” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापारियों, डीजे संचालकों, बैंक कर्मियों और पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने थाना परिसर में नगर एवं आसपास के व्यापारियों, पेट्रोल पंप संचालकों, बैंक अधिकारियों, डीजे संचालकों और ज्वेलरी दुकानदारों, ग्राम सरपंच, वार्ड पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और अपराधों की रोकथाम के लिए सहयोग सुनिश्चित करना था।

थाना प्रभारी ने बैंक से नकदी लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा की बैंक से बड़ी राशि निकालने अकेले न जाएं, बल्कि 3–4 विश्वसनीय लोगों को साथ रखें। पैसे निकालने के बाद सुनसान स्थानों पर न रुकें और सीधे घर या सुरक्षित स्थान पर पहुंचें। वाहन में लापरवाही से नकदी न रखें। किसी अज्ञात व्यक्ति की बातों में आने से बचें। बैंक या आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत डायल 112 या थाना को सूचना दें। शराब पीकर वाहन न चलाएं साथ ही गाँव मे अवैध शराब बनाया या बेचा जाता है तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।

डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी

डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे तेज आवाज में डीजे न बजाएं और कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि नियमों के उल्लंघन या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य करने पर जोर

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी दुकानदारों, पेट्रोल पंप संचालकों और ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। इससे अपराधियों की पहचान और निगरानी में सहायता मिलेगी।बैठक के अंत में थाना प्रभारी ने सभी को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी से पुलिस का सहयोग करने और “सजग कोरबा” अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें