Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव का शुभारंभ, 'हनुमान अंश' के नायक शोभिनव सत्या संग सजी प्रेस वार्ता

आज से बदला ट्रैफिक प्लान, नगर क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री, बाईपास से गुजरेंगे रूट

त्वरित संज्ञान लेकर तहसीलदार को सौंपी कमान,जांच के दिए सख्त निर्देश, भ्रष्ट अधिकारियों में मची खलबली!

नए IAS सीएमओ को सौंपे साक्ष्य; जनता के पैसों का दुरुपयोग करने वालों पर तत्काल निलंबन और FIR की मांग तेज!

बगीचा नगर पंचायत में दुकान आवंटन के 'महाघोटालेबाज' तत्कालीन CMO की नई पोस्टिंग से कटघोरा में भी मंचा हड़कंप

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

CG : कलेक्टर कांफ्रेस में कोरबा कलेक्टर की तारीफ,, : सूर्यघर योजना बनी मिसाल..

Shubh Arvind Sharma

Sun, Oct 12, 2025

CG : कलेक्टर कांफ्रेस में कोरबा कलेक्टर की तारीफ,,सूर्यघर योजना बनी मिसाल..

रायपुर, । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, नवा रायपुर में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2025 में कोरबा जिले के कलेक्टर अजीत वसंत की खुले मंच से सराहना की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा जिले ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में जो नवाचार किया है, वह अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य कलेक्टर भी इस मॉडल को अपनाएं और अपने जिलों में बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा में सूर्यघर योजना को खनिज न्यास (DMF) के सहयोग से प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। जिले के दूरस्थ और जनजातीय इलाकों — विशेषकर बैगा और कोरवा समुदायों के गांवों में — सौर ऊर्जा के उपयोग से जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। योजना के तहत न केवल घरों में रोशनी पहुंची, बल्कि लोगों के बिजली बिल का बोझ भी कम हुआ है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने सम्मेलन में बताया कि कोरबा जिले में जहाँ प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत घर बनाए जा रहे हैं, वहीं उन्हीं घरों पर पीएम सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल भी लगाए जा रहे हैं।

इससे ग्रामीणों को 300 यूनिट तक की मुफ़्त बिजली का लाभ मिल रहा है। इस पहल को “वन डिस्ट्रिक्ट, वन इनोवेशन” के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्य राज्य के विकास की दिशा तय करते हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों से आग्रह किया कि वे भी अपने जिलों में स्थानीय आवश्यकता के अनुसार नवाचारपूर्ण मॉडल अपनाएं।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें