Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

सड़क रोककर दबंगई और धमकी का सनसनीखेज आरोप

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

REKING NEWS : ग्राम पंचायत लालपुर में भ्रष्टाचार का तांडव.! : सरपंच सचिव ने नियम कायदों को टांगा सूली पर..?

Shubh Arvind Sharma

Wed, Oct 1, 2025

REKING NEWS : ग्राम पंचायत लालपुर में भ्रष्टाचार का तांडव.! सरपंच सचिव ने नियम कायदों को टांगा सूली पर..?

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-भ्रष्टाचार का ऐसा खेल जहां सरकार के नियम कायदों को सरपंच व सचिव ने पैरो तले जमकर रौंदा है।इनको न तो सरकार का भय है और न ही किसी अधिकारी का..! इन्हें तो बस भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरी भरनी है,चाहे पंचायत की जनता भाड़ में जाये।इनके भ्रष्ट कारनामो से जनता त्रस्त हो चुकी है।जिस उम्मीद के साथ जनता ने सरपंच का चुनाव किया था,वही सरपंच जनता के छाती पर मूंग दल भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है।

ये पूरा माजरा जिला कोरबा के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत लालपुर का है जहां सरपंच व सचिव की मनमानी चरम सीमा पर है।इनकी सेटिंग इतनी तगड़ी है कि सरकार के पैसों का जमकर दुरुपयोग करते हुए फर्जी बिल,फर्जी व्हाउचर,फर्जी जिओ टेक,फर्जी भुगतान करना इनके लिए कोई बड़ी बात नही है।लाखो करोड़ो का घोटाला कर चुके सरपंच सचिव बड़े आसामी बन गए और पंचायत की जनता मूलभूत जैसी सुविधाओ के लिए तरस रही है।

सरपंच व सचिव किस तरह पंचायत में अपने कारनामो को अंजाम दे रहे हैं यह अब छुप नही सकता,दरअसल अब गांव की जनता इनके भ्रष्टाचार व धोखेबाजी से तंग आ चुकी है।जनता अब इनके खिलाफ कार्यवाही चाहती है।इनके भ्रष्टाचार की पूरी गाथा जल्द ही आपके समक्ष होगी,ये कैसे अपने कारनामो को अंजाम देते हैं.? कैसे फर्जी जिओ टेक कर लाखो रुपये का आहरण करते हैं.? किसके नाम पर बिल बनता है किसे भुगतान होता है.? इनकी पूरी गाथा अगले अंक में प्रकाशित होगी।...

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें