Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हड़बड़ी में गड़बड़ी कर बैठे सीएमओ, भविष्य की तारीख का नोटिस थमाकर घिरे साहब!

उप अभियंता सस्पेंड, पर असली 'मास्टरमाइंड' CMO को अभयदान क्यों? गरजी कांग्रेस!

कटघोरा में बारिश के बीच किया उग्र प्रदर्शन, सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की मांग के बाद भी सीएमओ की 'कुर्सी' सुरक्षित क्यों

भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की खबर निराधार- शर्मा न्यूज

बेदाग और कड़क टीआई एम.बी. पटेल को फंसाने की साजिश? 'सुपर कॉप' की छवि धूमिल करने का रचा गया चक्रव्यूह!

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे युवक युवती..! दो किलो गांजा के साथ पुलिस ने दबोचा..

Shubh Arvind Sharma

Mon, Jun 30, 2025
-- नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे थे युवक युवती..! दो किलो गांजा के साथ पुलिस ने दबोचा.. कोरबा/कटघोरा : नशे के कारोबार में सामिल युवती युवती के जोड़े को पुलिस ने धर दबोचा है।पुलिस ने इनके पास से दो किलो गांजा जप्त किया है।यह जोड़ा लंबे समय से उड़ीसा से गांजा लाकर कोरबा क्षेत्र में खपा रहा था।पुलिस ने एक गांजा खरीददार महिला को भी पकड़ा है, जो इनसे गांजा लेती थी। बाइक से करते थे सप्लाई सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक और युवती बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हैं और संगठित तरीके से गांजा तस्करी में शामिल थे। वे बाइक से सफर करते हुए उड़ीसा से गांजा लाते थे और कोरबा के अलग-अलग इलाकों में इसे बेचते थे। पुलिस को लंबे समय से इनकी गतिविधियों पर शक था और मुखबिर की सूचना पर उन्हें धर दबोचा गया। महिला खरीदार भी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में एक महिला खरीदार को भी गिरफ्तार किया है, जो आरोपियों से गांजा खरीदने पहुंची थी। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसेज एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेल भेजे गए आरोपी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कटघोरा पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। पुलिस की सतर्कता से बड़ी तस्करी टली इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लग रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें