Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

सड़क रोककर दबंगई और धमकी का सनसनीखेज आरोप

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा:अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर.! : व्यापारियों में मचा हड़कंप...

Shubh Arvind Sharma

Mon, Dec 1, 2025

कटघोरा:अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर.! व्यापारियों में मचा हड़कंप...

कटघोरा:जिला कोरबा के शहर कटघोरा में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से किये गए कब्जो पर बुलडोजर चलाया गया है।उक्त कार्यवाही कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना के निर्देश पर की गई है।इस दौरान कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा नगर पालिका सीएमओ मुद्रिका प्रसाद तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध अतिक्रमण को लेकर कटघोरा एसडीएम को लगातार शिकायतें मिल रही थी।लिहाजा प्रशासन द्वारा कई बार अवैध अतिक्रमण कारियो को सूचना दी गई थी।लेकिन प्रशासन की सूचना का व्यापारियों पर कोई खास असर नही हुआ।कई बार नगर पालिका द्वारा भी नोटिस जारी किया जा चुका है, कटघोरा थाना प्रभारी द्वारा भी एसडीएम व नगर पालिका को अवगत कराया गया था।तमाम शिकायतों के मद्देनजर आज प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार करते हुए अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही की है।

प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में अवैध रूप से किये गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया है।कई जगह दुकानों का सेड व दुकानों के आगे बने चबूतरे को तोड़ा गया है,तो वही कई व्यापारियों ने प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए स्वयं ही कब्जा खाली कर दिया।

सड़क हादसों का कारण अवैध अतिक्रमण,

सड़क के दोनों ओर व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया था, लिहाजा आमजन व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था,आएदिन जाम जैसे हालात देखने को मिलते थे,कई बार सड़क हादसे भी हो चुके है। दुकानदार अपने दुकानों का सामान सड़क तक निकाल देते हैं जिस कारण सड़क पर जाम लग जाता है।वही बेतरतीब ढंग से वाहन पार्किंग करना जनमानस के लिए मुसीबत बन जाता है।ऐसे में कई बार वाहन चालक व पैदल यात्री हादसे का शिकार हो जाते हैं।

प्रशासन की कार्यवाही प्रसंशनीय..

आमजनता ने प्रशासन की कार्यवाही को जायज ठहराते हुए प्रशासन की प्रसंशा की है।जनता की माने तो अवैध अतिक्रमण मुसीबत बन चुका था,आएदिन सड़क पर जाम लगना व सड़क हादसे होना आम बात हो चुकी थी।लोगो ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह की कार्यवाही कई बार हो चुकी है,पर कोई खास असर नही रहा, अतिक्रमण पुनः कर लिया गया। वर्तमान में कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना व कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी तथा नगर पालिका सीएमओ मुद्रिका प्रसाद तिवारी से जनता को काफी उम्मीदें हैं।जनता ने प्रशासन की कार्यवाही को जायज मानते हुए प्रसंशा की है।

फुटकर व्यापारियों पर आफत

प्रशासन की कार्यवाही फुटकर व्यापारियों के लिए आफत साबित हो रही है।इनके पास न तो कोई स्थाई दुकान है और न ही कोई इनका स्थाई ठिकाना।ये सड़क किनारे ठेला गुमटी व तम्बू लगाकर अपनी दुकान चलाते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।अब ऐसे में प्रशासन की कार्यवाही का असर इन पर भी होता है,और ऐसी कार्यवाही से इनकी दुकान ही बंद हो जाती है।हालांकि फुटकर व्यापारी भी प्रशासन की कार्यवाही से सहमत हैं,लेकिन फुटकर व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन इनके साथ ज्यातदि ना करे,ऐसे में उनकी रोजी रोटी खतरे में आ जाती है।प्रशासन को जरूरत है कि इनके लिए कोई सार्थक प्रयास करे ताकि ये कही पर अपना व्यवसाय कर जीविकोपार्जन कर सके।

अवैध अतिक्रमण हटने से आमजन को राहत मिलेगी और सड़क हादसों में कमी आएगी।आएदिन सड़क पर जाम जैसे हालातो से छुटकारा मिलेगा।लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इस कार्यवाही का असर अतिक्रमण कारियो पर कितना रहेगा.? क्या प्रशासन अवैध अतिक्रमण से निजात दिलाने में सफल रहेगा.? यह तो आगामी दिनों में ही स्प्ष्ट होगा,बहरहाल कटघोरा एसडीएम ने साफ स्पष्ट किया है कि अगर सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण किया गया तो अतिक्रमण कारियो के विरुद्घ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।...

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें